मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर— फलों के व्यंजन

सेब का हलवा      
 

सामग्री-
  • ७५० ग्राम सेब छील कर कसे हुए।
  • ६ बड़े चम्मच चीनी
  • १ नीबू का रस
  • ६ बड़े चम्मच घी, २ चम्मच मक्खन
  • ६ बड़े चम्मच खोया
  • किशमिश, एक बड़ी इलायची के दाने कुचले हुए।
  • बादाम तथा चाँदी का वर्क सजावट के लिये।

 बनाने की विधि-

  • सेबों को कसने के बाद चीनी और नीबू का रस अच्छी तरह मिला दैं जिससे उनका रंग काला न पड़े।
  • भारी तले के बर्तन में घी गरम करें। इलायची के दाने मिलाएँ जैसे ही वे गरम हो जाएँ सेब डाल दें। थोड़ा चलाएँ।
  • १० मिनट तक नर्म होने दें। खोया और किशमिश मिला दें।
  • १० मिनट तक धीमी आँच पर और पकाएँ। बराबर चलाते रहें ताकि नीचे और किनारों पर जलने न लगे।
  • मक्खन मिला दें जिससे हलवे में चमक आ जाएगी। गरम गरम हलवे को बादाम और चाँदी या सोने के वर्क से सजा कर परोसें।

 टिप्पणी-

  • हलवे को सामान्य तापमान पर वैनीला आइसक्रीम के साथ भी परोसा जा सकता है।
 
1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।