मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर— फलों के व्यंजन

लीची के तीन व्यंजन

लीची मलाई केसर

सामग्री-

  • १४ बड़े आकार के रसगुल्ले
  • आधा चाय का प्याला रबड़ी
  • ७ लीचीयाँ आधी की हुयी
  • ३ लीचियों के महीन टुकड़े
  • केसर रंग और सजावट के लिये

विधि-

  • रसगुल्लों को बीच से आधा कर लें।
  • दबा कर चाशनी निकाल दे और थोड़ा समतल करते हुए प्लेट में लगा दें।
  • रबड़ी में केसर और लीची के महीन टुकड़े मिला दें। यह मिश्रण मक्खन की तरह हल्का और गाढ़ा होना चाहिये। इसकी एक तह सभी रसगुल्लों पर फैला दें।
  • आधी कटी लीची इसके ऊपर रखें और इसे आइसिंग या केसर के रेशों से सजा दें।
  • इस प्रकार चौदह लीची मलाई केसर तैयार हो जाएँगे। ठंडा परोसें।

लीची की खीर

सामग्री-
  • ३०० ग्राम लीची
  • १ लिटर दूध
  • ३ बड़े चम्मच खोया
  • ४० ग्राम बासमती चावल
  • १०० ग्राम शक्कर
  • हरी इलायची पिसी हुई, गुलाबजल, पिस्ते और बदाम सुगंध व सजावट के लिये।

विधि-

  • लीची के बारीक टुकडे कर लें।
  • खोये को अच्छी तरह मसल लें।
  • १५ मिनट बासमती चावल को पानी में भीगो कर रखने के बाद पानी निकालकर दरदरा पीस लें।
  • दूध को धीमी आँच पर उबालें और पिसे हुए चावल मिलाएँ।
  • चावल गलने तक चलाएँ। खोया और शक्कर मिलाएँ।
  • दो मिनट बाद नीचे उतारें, ठंडा करने के बाद इसमें लीची के टुकडे डालकर मिला दें।
  • हरी इलायची पावडर मिलाकर इसे ठण्डा करने रखें। परोसते समय बदाम और पिस्ते से सजाएँ।

लीची लज्जतदार

सामग्री-

  • सवा चाय का प्याला चीनी
  • २ चाय का प्याला क्रीम
  • १ डिब्बाबंद लीची
  • १ चाय का प्याला चाशनी में डुबाया हुआ अदरक और सजाने के लिए कसा हुआ संतरे का छिलका
विधि-

  • लीची के बारीक टुकड़े करें।
  • चीनी और क्रीम मिलाकर फेंटें जब तक यह मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।
  • २ चाय के चम्मच अदरक और बारीक किये हुए लीची के टुकड़े इस मिश्रण में मिलाएँ। ढककर जमाने के लिए फ्रीजर में रखें।
  • जब जम जाय तब बाहर निकाल कर एक बार फेंट लें और दुबारा जमाने के लिए रात भर रखें।
  • खाने के समय कसे हुये संतरे के छिलको से सजाएँ।
1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।