|
|
सामग्री-
 |
१/२ प्याला दलिया
उबला हुआ। |
 |
४ प्याले पार्सले
बारीक कटा हुआ। |
 |
२ प्याले टमाटर छोटे
छोटे टुकड़ों में कटा हुआ। |
 |
२ बड़े चम्मच पुदीना
बारीक कटा हुआ। |
 |
१ बड़ी प्याज बारीक
कटी हुई। |
 |
२ बड़े चम्मच जैतून
का तेल। |
 |
नमक, नीबू और
कालीमिर्च स्वादानुसार। |
विधि-
 |
दलिये को धोकर उसमें
जैतून का तेल, नमक, प्याज, नीबू, पुदीना और काली मिर्च
मिला दें। इसे फ्रिज में रखें ताकि ज्यादा पानी न छोड़
दे। |
 |
एक प्याले में
पार्सले और टमाटर को फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें। |
 |
परोसने से १० मिनट
पहले दोनो प्यालों की सामग्री को हल्के हाथों से अच्छी
तरह मिलाएँ। नीबू और नमक स्वादानुसार ठीक करें और किसी
भी तरह के भोजन के साथ सलाद की तरह परोसें। |
टिप्पणी-
- पार्सले सलाद में
दलिया मिलाना मध्यपूर्व की विशेषता है। यह सलाद बिना
दलिया के भी बनाया जा सकता है। इच्छानुसार इसमें खीरा
भी मिलाया जा सकता है। यह मध्यपूर्व का विशेष व्यंजन
है जिसे तब्बुलेह कहते हैं।
१७ सितंबर
२०१२
|