मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर

बाजरे का भरवाँ पराठा

६ पराठों के लिए
समय २० मिनट

 सामग्री
  • १५० ग्राम गेहूँ का आटा
    १०० ग्राम बाजरे का आटा
    १ बड़ा चम्मच (ऊपर तक भरा हुआ) बेसन के बारीक सेव
    १ प्याला बारी कटी हुई मेथी (अच्छी तरह साफ कर के काटें।)
    १ छोटी हरी मिर्च बारीक कटी हुई।
    १ चुटकी हींग
    १ चुटकी बेकिंग पाउडर (पराठों को कुरकुरा बनाने के लिये)
    नमक इच्छानुसार
    पानी आटा माड़ने के लिये।
    आधा प्याला तेल या घी।
    तेल या घी

विधि

  • एक बर्तन में एक चम्मच तेल गरम करें उसमें हरी मिर्च और हींग का तड़का लगाकर कटी हुई मेथी डालकर चलाएँ। आँच तेज रखें ताकि यह गीली न रहे और एक मिनट बाद बंद कर दें।
  • ठंडी हो जाने पर इसमें इसमें सेव मिला दें। सेव नमी सोख लेंगे और बाजरे के पराठे को बेलने में दिक्कत नहीं होगी।
  • गेहूँ और बाजरे के आटे को एक साथ छानें, नमक और एक बड़ा चम्मच तेल मिलाकर नरम गूँथ लें।
  • आटे की छह लोइयाँ बनाएँ।
  • एक लोई लें और उसमें मेथी और सेव की भरावन डालें और हल्के हाथों से लोई बनाएँ।
  • दोनों हाथों की सहायता से हल्के हाथ से चकले पर दबा-दबा कर पराठा बना लें। सुविधानुसार बेलन का प्रयोग किया जा सकता है।
  • बाजरे के पराठे थोड़े मोटे ही बनते हैं अधिक पतला करने से वे टूट सकते हैं।
  • धीमी आँच में तवे पर दोनों तरफ से सेंक लें।
  • किसी भी चटनी या रायते का साथ गरमागरम परोसें।

टिप्पणी- इसी प्रकार बेसन और मक्के के पराठे भी बनाए जा सकते हैं। बेसन के साथ हरी प्याज की पत्तियाँ और मक्के के साथ सरसों के साग की भरावन अच्छी लगती है।

३० जनवरी २०१२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।