मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर

गाजर आलू का पराठा

६ लोगों के लिए
समय २० मिनट

 सामग्री-
  • १ प्याला गेहूँ का आटा
    ४ छोटी गाजरें कद्दूकस की हुई
    १ मध्यम आकार का आलू उबालकर मसला हुआ।
    १ छोटी हरी मिर्च बारीक कटी हुई।
    १ बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कतरा हुआ
    १ चुटकी चाट मसाला
    १ चुटकी बेकिंग पाउडर (पराठों को कुरकुरा बनाने के लिये)
    नमक इच्छानुसार
    आधा प्याला तेल या घी।

 विधि-

  • एक चम्मच तेल और नमक डालकर आटा नर्म माड़ें और गीले कपड़े से ढँक कर रखें।
  • कसी हुई गाजरों में हल्का नमक मिलाएँ और दस मिनट बाद दबाकर रस निकाल दें।
  • गाजर में आलू, हरी मिर्च धनिया नमक और चाट मसाला मिलाएँ।
  • आटे की छह लोइयाँ बनाएँ और गाजर आलू के मसाले को भी छह भागों में बाँट लें।
  • लोई को फैलाएँ उसमें गाजर भरें और हाथों से हल्का दबाकर गाजर लोई में बराबर फैलाते हुए उसे चपटा कर लें।
  • हल्के हाथ से गोल बेलें।
  • तवे पर डालें और दोनो तरफ से तेल या घी लगाते हुए गुलाबी सेंकें।
  • किसी भी चटनी या रायते का साथ गरमागरम परोसें।

७ नवंबर २०११

 
1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।