मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर

अजवायन का पराठा

६ पराठों के लिए
समय २० मिनट

 सामग्री
  • १ प्याला आटा (२५० ग्राम या पाव किलो)
    १ एक बड़ा चम्मच अजवायन के दाने (अच्छी तरह साफ कर लें।)
    १ चुटकी बेकिंग पाउडर (पराठों को कुरकुरा बनाने के लिये-अगर पसंद हो)
    नमक स्वादानुसार
    पानी आटा माड़ने के लिये।
    आधा प्याला तेल या घी।

विधि

  • अजवायन, बेकिंग पाउडर, एक चम्मच तेल और नमक मिलाकर छानें और नर्म आटा माड़ें।
  • आटे की छह लोइयाँ बनाएँ और तह लगाकर इच्छानुसार गोल तिकोना या चौकोर बेलें।
  • तवे पर डालें और दोनो तरफ से तेल या घी लगाते हुए गुलाबी सेंकें।
  • किसी भी चटनी या रायते का साथ गरमागरम परोसें।

टिप्पणी- इसी प्रकार जीरे, कालीमिर्च, पुदीने आदि के पराठे भी बनाए जा सकते हैं। अजवायन को पहले अगर हल्का सा भूने लें तो स्वाद बदल जाता है। काली मिर्च के पराठे बनाने से पहले काली मिर्च को दरदरा पीस लेना चाहिये।

१३ फरवरी २०१२

 
1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।