 |
गुड़ को पानी में
अच्छी तरह घोल लें। |
 |
एक कटोरे/ परात में
बाजरे का आटा और सफेद तिल लें। इन्हे अच्छी तरह
मिलाएँ। |
 |
इसमें गुड़ का पानी
डालें और आटा गूथें। अगर आटा ढीला है तो ज़रा सा
सूखा बाजरे का आटा डालें। इस विधि के लिए हमें
मध्यम कड़ा आटा चाहिए। |
 |
आटे को एक मिनट के
लिए गूथे और चिकना करें। |
 |
इसे १६ बराबर भागों
में बाटें और एक गीले कपड़े से ढकें जिससे यह सूखे
नही। |
 |
एक कड़ाही में घी /
तेल गरम करें पूड़ी तलने के लिए। |
 |
एक लोई लें और इसे
डेढ़ इंच के गोले में बेलें। इसे हाथ से भी बेला
जा सकता है। |
 |
इस पूरी को गरम घी
में डालें और हल्के से कलछी से दबाएँ। पूड़ी को
दोनों तरफ से लाल होने तक मध्यम आँच पर तलें और
किचन पेपर पर निकाल लें। इसी तरह से सभी पूड़ियों
को बना लें। |
 |
स्वादिष्ट बाजरे की
मीठी पूरी अब तैयार हैं। |
 |
इन पूड़ियों को एक
हफ्ते तक बिना फ्रिज के रख कर खा सकते हैं। |