मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- माइक्रोवेव में पकाएँ

नमकीन सेंवई

लगभग ४  लोगों के लिये, समय १५ मिनट

सामग्री- भुनी सेवई १ कप, मिली जुली सब्जियाँ छोटी कटी डेढ़ कप, हरी मिर्च १, तेल १ बड़ा चम्मच,  अजवाइन १ छोटा चम्मच, पिसी काली मिर्च स्वादानुसार, धनिया पिसा १/४ छोटा चम्मच, गरम मसाला १/४ छोटा चम्मच, नमक १ छोटा चम्मच,  नीबू का रस २ छोटे चम्मच, हरा धनिया, पानी लगभग १ कप

विधि-  

bullet हरा धनिया और हरी मिर्च को बारीक काटें।
bullet एक माइक्रोवेव सेफ डिश में तेल को एक मिनट के लिये माइक्रोवेव करें।
bullet गरम तेल में अजवाइन डालें और फिर एक मिनट माइक्रोवेव में गरम करें।
bullet कटी सब्जियाँ और कटी हरी मिर्च डालें और साथ में सभी मसाले और नमक डालें।
bullet सब सामग्री को मिलाएँ और २ मिनट माइक्रोवेव में पकाएँ।
bullet इसमें भुनी सिवई डालें और और सब्जियों के साथ मिलाएँ। इसमें पानी डालें और माइक्रोवेव में सिवई दो मिनट पकाएँ। बाहर निकालकर सभी सामग्री को मिलाएँ। दो मिनट के लिये फिर से माइक्रोवेव करें।
bullet सेंवई अब तक गल जानी चाहिए। अगर सिवई नहीं गली है तो कुछ देर और माइक्रोवेव करें।
bullet नीबू का रस डालें और कटे हरे धनिये से सजाकर नमकीन सेवई को परोसें।
 

१ जुलाई २०२५

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।