मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


हरा रंग

हरी पत्तियाँ पान हरे
हम सबके परिधान हरे
हरे रंग की छटा बिखेरे
खेत गाँव खलिहान हरे

मेंढक हरा, हरा है तोता
हरी डाल पर बैठा सोता
हरी मटर के दाने गोल
हरे रंग का बक्सा खोल

हरियाली कुछ ऐसे आए
शुद्ध हवा पानी हो जाए
पशु-पक्षी खुश होकर बोलें
मौसम का वरदान झरे

- पूर्णिमा वर्मन
१ अक्टूबर २००२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।