मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


भविष्य फल

(अपनी लग्न जानने के लिये संगीता पुरी के इस लेख को ध्यान से पढ़ें)

1
१६ जुलाई से ३१ जुलाई २०१२ तक
(लग्‍न राशिफल)  —संगीता पुरी


मेष लग्नवालों के लिये जुलाई के उत्तरार्ध में भाई-बहन, बंधु-बाँधवों से विचारों में मतभेद रहेगा, सहकर्मियों से भी संबंध अस्थिर होंगे। विवाद से सावधान रहें। कुछ झंझट उपस्थित होंगे,  इन्हें सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण कठिनाई होगी। इसलिये सुरक्षा पर ध्यान दें। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता का महत्त्व दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। प्रतिष्ठा बढ़ाने वाली कोई बात हो सकती है। काफी महत्त्वपूर्ण लाभ की संभावना है,  इसे प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे। कार्यक्रमों के प्रति गंभीरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य और आत्मविश्वास बने रहेंगे,  इनसे संबंधित कार्य सफल होंगे। दिनचर्या मनमौजी ढँग की होगी लेकिन काम समय पर होते रहेंगे। इसलिये कुछ अतिरिक्त काम करने का प्रयत्न सफल होगा।

वृष लग्नवालों के लिये जुलाई के उत्तरार्ध में धन की चिंता होगी, इसे बेहतर बनाने का हर प्रयास व्यर्थ होगा। खर्च के कार्यक्रमों को स्थगित कर देना श्रेयस्कर होगा। पढ़ाई लिखाई में सफलता कम मिलेगी,  किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा। संतान सुख में कमी होगी, उनकी समस्याओं को गंभीरता से न लें। भाग्य,  भगवान,  धर्म- ये सब चिंतन के विषय बने रहेंगे। धार्मिक क्रियाकलाप में व्यस्तता रहेगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता का महत्त्व दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। प्रतिष्ठा बढ़ाने वाली कोई बात हो सकती है। घर, गृहस्थी के विवाद को निबटाया जा सकता है, किसी कार्यक्रम में ससुराल के लोगों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी सहजता रहेगी। मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, खरी
दारी से सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है, इस तरह के कार्यक्रम बनाना श्रेयस्कर है।

मिथुन लग्नवालों के लिये जुलाई के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा, आत्मविश्वास में कमी लगेगी, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। इसलिये इससे संबंधित कार्यक्रमों से बचे। ननिहाल के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी,  वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। इनसे संबंधित किसी कार्यक्रम में निराशा आए,  उससे पहले ही सावधानी बरतें। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी,  जिससे समय पर सारे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। भाग्य,  भगवान,  धर्म- ये सब चिंतन के विषय बने रहेंगे। धार्मिक क्रियाकलाप में व्यस्तता रहेगी। कुछ झंझट उपस्थित हो सकते हैं,  पर घबराएँ नहीं,  प्रभाव की मजबूत स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकता है। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिये खतरा मोल लिया जा सकता है, पर ल
क्ष्य को लेकर पर्याप्त गंभीरता नहीं रहेगी।

कर्क लग्नवालों के लिये जुलाई के उत्तरार्ध में भाई-बहन, बंधु-बाँधवों से विचारों में मतभेद रहेगा, सहकर्मियों से भी संबंध अस्थिर होंगे। विवाद से सावधान रहें। अकारण व्यय से परेशानी होगी, खरीदारी के कार्यक्रम न बनाएँ तो बेहतर है। बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा, घूमने फिरने के कार्यक्रमों से दूर रहें। ससुराल का महत्त्व बढ़ेगा,  ससुराल के किसी कार्यक्रम में तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी,  जिससे समय पर सारे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। विद़यार्थी कठिन पाठों को याद करने का प्रयत्न करें,  संतान के कार्यों को भी निबटाया जा सकता है। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थानों का आनंद मिलेगा, जरूर सम्मिलित हों। पिता से सहयोग लेने के कार्यक्रम बनाएँ,  कर्मक्षेत्र का वातावरण भी मनोनुकूल हो
गा, चुनौतीपूर्ण कार्यों को निबटाया जा सकता है।

सिंह लग्नवालों के लिये जुलाई के उत्तरार्ध में धन की चिंता होगी, इसे बेहतर बनाने का हर प्रयास व्यर्थ होगा। खर्च के कार्यक्रमों को स्थगित कर देना श्रेयस्कर होगा! लाभ में कमी होने से तनाव बनेगा, निराश न हों। लक्ष्य की ओर बढ़ने में बाधा उपस्थित होगी,  प्रतीक्षा करें। प्रभावशाली लोगों से संबंध सुदृढ़ होंगे। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। ससुराल का महत्त्व बढ़ेगा,  इनके किसी कार्यक्रम में तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति से संबंधित कार्य सफल होंगे,  अपने कार्यक्रम में ननिहाल से सहयोग की अपेक्षा रख सकते हैं। भाग्य के साथ देने से काम बनेंगे यानि किसी परिणाम में संयोग की बड़ी भूमिका रहेगी, इसका लाभ उ
ठाने का प्रयत्न करें। धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति रहेगी।

कन्या लग्नवालों के लिये जुलाई के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा, आत्मविश्वास में कमी लगेगी, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। इसलिये इससे संबंधित कार्यक्रम से बचे। पिता की ओर से चिंता होगी,  उनसे सहयोग की उम्मीद न रखें। कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी, बात जहाँ शुरू हो,  वहीं समाप्त करने का प्रयत्न करें, नही तो प्रतिष्‍ठा पर आँच आ सकती है। बुद्धि ज्ञान में वृद्धि होगी,  संतान से संबंधित महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये जा सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संबंध सुदृढ़ होंगे। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। आपके कार्यक्रमों में भाई-बहन, बंधु-बाँधव सहयोगी बनेंगे,  इनकी मदद लेने का प्रयत्न करें।
दिनचर्या मनमौजी ढँग की होगी लेकिन काम समय पर होते रहेंगे।। इसलिये कुछ अतिरिक्त काम करने का प्रयत्न सफल होगा।

तुला लग्नवालों के लिये जुलाई के उत्तरार्ध में संयोग के न बन पाने से कोई असफलता दिखाई पड़ सकती है, परेशान न हों। धार्मिक क्रियाकलापों के बाद भी निराशा ही हाथ लगेगी, इसलिये ऐसे कार्यक्रमों से बचें। अकारण व्यय से परेशानी होगी, खरीदारी के कार्यक्रम न बनाएँ तो बेहतर है। बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा, घूमने फिरने के कार्यक्रमों से दूर रहें। किसी कार्यक्रम में ननिहाल का भी महत्त्व दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की छोटी या बड़ी संपत्ति को प्राप्त करने के लिये प्रयत्न जारी रहेंगे। बुद्धि ज्ञान में वृद्धि होगी,  संतान से संबंधित महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये जा सकते हैं। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी,  इस दिशा में किया गया श्रम सफल होगा। घर, गृहस्थी के विवाद को निबटाया जा सकता है, किसी कार्यक्रम में ससुराल के लोगों से
सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी सहजता रहेगी।

वृश्चिक लग्नवालों के लिये जुलाई के उत्तरार्ध में दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी और किसी घटना का प्रभाव जीवनशैली पर बुरे ढँग से पड़ेगा। हर कदम सोच-समझकर उठाएँ, हड़बड़ में गड़बड़ हो सकती है। लाभ में कमी होने से तनाव बनेगा, निराश न हों। लक्ष्य की ओर बढ़ने में बाधा उपस्थित होगी,  प्रतीक्षा करें। भाई,  बहन,  बंधु-बाँधवों का महत्त्व बढ़ेगा,  उनके कार्यक्रमों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी कार्यक्रम में ननिहाल का भी महत्त्व दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की छोटी या बड़ी संपत्ति को प्राप्त करने के लिये प्रयत्न जारी रहेंगे। स्वास्थ्य और आत्मविश्वास बने रहेंगे,  इनसे संबंधित कार्य
सफल होंगे। कुछ झंझट उपस्थित हो सकते हैं,  पर घबराएँ नहीं,  प्रभाव की मजबूत स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकता है।

धनु लग्नवालों के लिये जुलाई के उत्तरार्ध में घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल का तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी आएगी। इसेसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं। पिता की ओर से चिंता होगी,  उनसे सहयोग की उम्मीद न रखें! कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी, बात जहाँ शुरू हो,  वहीं समाप्त करने का प्रयत्न करें, नही तो प्रतिष्‍ठा पर आँच आ सकती है,  आर्थिक स्थिति मजबूत होगी,  इसे बेहतर बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। भाई,  बहन,  बंधु-बाँधवों का महत्त्व बढ़ेगा,  उनके कार्यक्रमों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, खरीदारी से सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है, इस तरह के कार्यक्रम बनाना
श्रेयस्कर है। विद्यार्थी कठिन पाठों को याद करने का प्रयत्न करें,  संतान के कार्यों को भी निबटाया जा सकता है।

मकर लग्नवालों के लिये जुलाई के उत्तरार्ध में कुछ झंझट उपस्थित होंगे,  इन्हें सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण कठिनाई होगी। इसलिये सुरक्षा पर ध्यान दें। संयोग के न बन पाने से कोई असफलता दिखाई पड़ सकती है, परेशान न हों। धार्मिक क्रियाकलापों के बाद भी निराशा ही हाथ लगेगी, इसलिये ऐसे कार्यक्रमों से बचे। स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को मजबूती देने के कार्यक्रम बनेंगे, चुस्त लोगों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी,  इसे बेहतर बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिये खतरा मोल लिया जा सकता है, पर लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी। वाहन या किसी प्रकार की
संपत्ति से संबंधित कार्य सफल होंगे, अपने कार्यक्रम में ननिहाल से सहयोग की अपेक्षा रख सकते हैं।

कुंभ लग्नवालों के लिये जुलाई के उत्तरार्ध में पढ़ाई लिखाई में सफलता कम मिलेगी,  किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा। संतान सुख में कमी होगी, उनकी समस्याओं को गंभीरता से न लें। दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी और किसी घटना का प्रभाव जीवनशैली पर बुरे ढँग से पड़ेगा। हर कदम सोच-समझकर उठाएँ, हड़बड़ में गड़बड़ हो सकती है। स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को मजबूती देने के कार्यक्रम बनेंगे, चुस्त लोगों का साथ मिलेगा। कोई बडा खर्च उपस्थित होगा, बाह्य संबंध मजबूत होंगे,  पर बाहरी व्यक्ति या स्थान से तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान का आनंद मिलेगा, जरूर सम्मिलित हों! पिता से सहयोग लेने के कार्यक्रम बनाएँ,  कर्मक्षेत्र का वातावरण भी मनोनुकूल होगा, चुनौतीपूर्ण कार्यों को निबटाया जा सकता है। आपके कार्यक्रमों में भाई-बहन, बंधु-बाँधव सहयोगी बनेंगे,  इनकी मदद लेने का प्रयत्न करें।

मीन लग्नवालों के लिये जुलाई के उत्तरार्ध में ननिहाल के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी,  वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। इनसे संबंधित किसी कार्यक्रम में निराशा आए,  उससे पहले ही सावधानी बरतें। घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल का तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी आएगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं। कोई बडा खर्च उपस्थित होगा, बाह़य संबंध मजबूत होंगे,  पर बाहरी व्यक्ति या स्थान से तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। काफी महत्त्वपूर्ण लाभ की संभावना है,  इसे प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे। कार्यक्रमों के प्रति गंभीरता बनी रहेगी भाग्य के साथ देने से काम बनेंगे यानि किसी परिणाम में संयोग की बड़ी भूमिका रहेगी, इसका लाभ उठाने का प्रयत्न करें! धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति रहेगी। धन कोष की स्थिति अच्छी रहनी चाहिए,  इस दिशा में किया गया श्रम सफल होगा।

 

 १६ जुलाई २०१२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।