मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


भविष्य फल

(अपनी लग्न जानने के लिये संगीता पुरी के इस लेख को ध्यान से पढ़ें)

 


१ नवंबर से १५ नवंबर २०११ (लग्‍न राशिफल)
—संगीता पुरी


मेष लग्नवालों के लिए नवंबर २०११ के प्रथम पक्ष में स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों के विकास हेतु कार्यक्रम बनेंगे, कुशल लोगों का साथ मिलेगा। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, जिससे समय पर सारे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। किसी कार्यक्रम में भाई, बहन, बंधु बाँधवों से सुखद प्रतीति होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। झंझट उपस्थित हो सकते हैं, पर अपने प्रभाव की मजबूत स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकेगा। संयोग के न बन पाने से कोई असफलता दिखाई पड़ सकती है। धार्मिक क्रियाकलाप के बाद भी निराशा ही रहेगी। अकारण खर्चों से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा। माता पक्ष को लेकर सुखद प्रतीति होगी, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का भी सुख मिलेगा।

वृष लग्नवालों के लिए नवंबर २०११ के प्रथम पक्ष में ससुराल पक्ष का महत्तव बढ़ेगा, पर ससुराल पक्ष के साथ तालमेल की आवश्यकता पड़ सकती है। कोई बड़ा खर्च उपस्थित होगा, किसी कार्यक्रम में बाहरी व्यक्ति या स्थान के साथ सामंजस्य की आवश्यकता पड़ सकती है। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, साख बनी रहेगी। पढाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान की ओर से निश्चिंत रहेंगे। दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी और किसी घटना का प्रभाव जीवनशैली पर बुरे ढंग से पड़ेगा। लाभ कम होने से तनाव बढ़ेगा। भाई बहन, बंधु बाँधवों से सुखद प्रतीति होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन लग्नवालों के लिए नवंबर २०११ के प्रथम पक्ष में प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होंगे। झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। महत्तवपूर्ण लाभ की संभावना है, इसे प्राप्त करने के रास्ते बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा। माता पक्ष से सुखद प्रतीति होगी, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का भी सुख मिलेगा। घर गृहस्थी में कष्ट होगा, ससुराल पक्ष से तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में दूरी बनेगी। पिता पक्ष अप्रिय बना रहेगा, कर्मक्षेत्र से चिंता रहेगी। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, साख बनी रहेगी।

कर्क लग्नवालों के लिए नवंबर २०११ का प्रथम पक्ष बुद्धि ज्ञान के मामलों के लिए महत्तवपूर्ण होंगे, संतान पक्ष के मामलों में महत्तवपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्तव दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी बड़ी जबाबदेही मिल सकती है। किसी कार्यक्रम में भाई-बहन, बंधु बाँधवों से सुखद प्रतीति होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मनोनुकूल खर्च कर सकेंगे, किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है। झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। संयोग के न बन पाने से कोई असफलता दिखाई पड़ सकती है। धार्मिक क्रियाकलापों के बाद भी निराशा ही बनेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा।

सिंह लग्नवालों के लिए नवंबर २०११ के प्रथम पक्ष में माता पक्ष का भी महत्तव दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति को प्राप्त करने के लिए परिश्रम जारी रहेगा। भाग्य, भगवान, धर्म आदि चिंतन के विषय बने रहेंगे।धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, साख बनी रहेगी। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है। वातावरण अनुकूल न होने के कारण पढाई लिखाई या किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन होगा। संतान मनोनुकूल नहीं रहेगी। दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी और किसी घटना का प्रभाव जीवनशैली पर बुरे ढंग से पड़ेगा। इच्छानुसार खर्च कर सकेंगे, किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है।

कन्या लग्नवालों के लिए नवंबर २०११ के प्रथम पक्ष में भाई, बहन, बंधु बाँधवों का महत्तव बढ़ेगा, पर उनके साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, जिससे समय पर सारे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर पिता का सुखद सान्निध्य प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र अनुकूल रहेगा। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी। वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। घर गृहस्थी में कष्ट होगा, ससुराल पक्ष से तनाव की आशंका है। प्रेम संबंध में भी दूरी बनेगी। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है।

तुला लग्नवालों के लिए नवंबर २०११ के प्रथम पक्ष में धन की स्थिति सुदृढ़ होगी, इसे मजबूत बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। ससुराल पक्ष का महत्तव बढ़ेगा, उनके साथ सामंजस्य की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी परिणाम में संयोग की बड़ी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में सुखदायक उपस्थिति बनेगी। मनोनुकूल खर्च कर सकेंगे, किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है। भाई-बहन, बंधु बाँधवों से वैचारिक असामंजस्य होगा।, सहकर्मियों से भी संबंध में गडबड़ी आएगी। झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर पिता का सुखद सान्निध्य प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र मनोनुकूल रहेगा।

वृश्चिक लग्नवालों के लिए नवंबर २०११ के प्रथम पक्ष में स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों के विकास हेतु कार्यक्रम बनेंगे, कुशल लोगों का साथ मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होंगे। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। दिनचर्या मनमौजी ढंग की होगी, किसी कार्यक्रम के लिये समय की कमी नहीं होगी। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है। धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा। वातावरण अनुकूल न होने के कारण पढाई लिखाई या किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा। संतान से संबंधित माहौल भी कमजोर बना रहेगा। किसी परिणाम में संयोग की बड़ी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति बनेगी।

धनु लग्नवालों के लिए नवंबर २०११ के प्रथम पक्ष में कोई बड़ा खर्च उपस्थित होगा, बाहरी व्यक्ति या स्थान के साथ  सामंजस्य की आवश्यकता पड़ सकती है। बुद्धि ज्ञान के मामलों के लिए ये दिन महत्तवपूर्ण होंगे, संतान पक्ष के मामलों में महत्तवपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। घर, गृहस्थी का वातावरण सुखद रहेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल पक्ष के लोगों से सुखद जुड़ाव बन सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर पिता का सुखद सान्निध्य प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य गडबड रहेगा, आत्मविश्वास की कमी बनेगी, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। दिनचर्या मनमौजी ढंग की होगी, किसी कार्यक्रम के लिये समय की कमी नहीं होगी।

मकर लग्नवालों के लिए नवंबर २०११ के प्रथम पक्ष में महत्तवपूर्ण लाभ की संभावना है, इसे प्राप्त करने के लिए प्रयास बनेगा। किसी कार्यक्रम में माता पक्ष का भी महत्तव दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति को प्राप्त करने के लिए परिश्रम जारी रहेगा। झंझट उपस्थित हो सकते हैं, पर प्रभाव की मजबूत स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकेगा। किसी परिणाम में संयोग की बड़ी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति बनेगी। भाई-बहन, बंधु बाँधवों से वैचारिक असामंजस्य होगा।। सहकर्मियों से भी संबंध में गडबड़ी आएगी। अकारण खर्चों से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा। घर, गृहस्थी का वातावरण सुखद रहेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल पक्ष के लोगों से सुखद जुड़ाव बन सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कुंभ लग्नवालों के लिए नवंबर २०११ के प्रथम पक्ष में किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्तव दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी बड़ी जबाबदेही मिल सकती है। भाई, बहन, बंधु बाँधवों का महत्तव बढ़ेगा, पर उनके साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। पढाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान की ओर से निश्चिंत रहेंगे। दिनचर्या मनमौजी ढंग की होगी, किसी कार्यक्रम के लिये समय की कमी नहीं होगी। धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा। लाभ कम होने से तनाव बढ़ेगा। झंझट उपस्थित हो सकते हैं, पर प्रभाव की मजबूत स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकेगा।

मीन लग्नवालों के लिए नवंबर २०११ के प्रथम पक्ष में भाग्य, भगवान, धर्म- ये यब चिंतन के विषय बने रहेंगे। धन की स्थिति मजबूत होगी, इसे मजबूत बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। किसी कार्यक्रम में माता पक्ष को लेकर सुखद प्रतीति होगी, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का भी सुख मिलेगा। घर, गृहस्थी का वातावरण सुखद रहेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल पक्ष के लोगों से सुखद जुड़ाव बन सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य गडबड रहेगा, आत्मविश्वास की कमी बनेगी, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। पिता पक्ष अप्रिय बना रहेगा, कर्मक्षेत्र से चिंता रहेगी। पढाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान की ओर से निश्चिंत रहेंगे।

अक्तूबर दूसरा पखवारा

३१ अक्तूबर २०११

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।