मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


गौरवशाली भारतीय व्यक्तित्व       

जून

१ जून

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१ जून को) १८४२ में बांग्ला साहित्यकार सत्येन्द्र नाथ टैगोर, १९२९ में अभिनेत्री नरगिस, १९६४ में संगीत निर्देशक इस्माइल दरबार, १९७० में अभिनेता आर माधवन, का जन्म हुआ था। इसी दिन १८३० में धर्मगुरु स्वामीनारायण और १९९६ में भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी का का निधन हुआ।

२ जून २०१४

कि आज के दिन (२ जून को) १९४३ में दक्षिण भारतीय गायक, संगीतकार, कवि और लेखक इलियाराजा, १९४८ में टीवी अभिनेता अंजन श्रीवास्तव, १९५६ में निर्माता निर्देशक मणिरत्नम, १९६३ में अभिनेता, राजनीतिज्ञ नितीश भारद्वाज, इसी दिन मराठी अभिनेता आनंद अभ्यंकर और १९८७ में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का जन्म हुआ था। इसी दिन १९८८ में राजकपूर का निधन हुआ था।

३ जून २०१

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (३ जून को) १८४४ में साहित्यकार बालकृष्ण भट्ट, १८९० में अभिनेता, निर्देशक और निर्माता बाबूराव पेन्टर, १९२४ में राजनीतिज्ञ एम करुणानिधि, १९३० में राजनीतिज्ञ जार्ज फर्नान्डेस, १९४३ में संगीतकार इ्ल्लयाराजा, १९६० में प्रवासी लेखिका इला प्रसाद तथा १९६२ में अभिनेत्री सारिका का जन्म हुआ था।

८ जून २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (८ जून को) १८६७ में शिक्षाविद और समाज सुधारक राय बहादुर हरविलास शारदा, १९१८ में तपस्वी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक मधुसूदन देव, १९३९ में साहित्यकार गौतम सचदेव, १९५७ को अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया, १९६९ में लेखिका अंजु दुआ जैमिनी, १९७५ में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, का जन्म हुआ था। इसी दिन २००९ में नाटककार हबीब तनवीर का निधन हुआ।

९ जून २०१४

कि आज के दिन (९ जून को) १९४९ में भारत की पहली महिला पुलिस अधिकारी किरन बेदी, १९७७ में अभिनेत्री अमीषा पटेल, १९८१ में सितार वादक अनुष्का शंकर, १९८१ में ही अभिनेत्री और मॉडल सेलीना जेटली, १९८५ में अभिनेत्री सोनम कपूर, १९८६ में अभिनेता करन वाही का जन्म हुआ था। इसी दिन वर्ष १९०० में आदिवासी नेता बिरसा मुंडा और २०११ में चित्रकार एम.एफ. हुसैन का निधन हुआ।

१० जून २०१६

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१० जून को) १८९० में स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई, १९३८ में व्यवसायी राहुल बजाज, १९५५ में बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण, १९७३ में गायक रूपकुमार राठौर, १९८१ में भारत की ओर से २०१६ के पैराओलंपिक में भाला फेंकने की प्रतीयोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी देवेन्द्र झाझरिया का जन्म हुआ था।

१५ जून २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१५ जून को) १८८४ में स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास, १९२७ में शायर इब्ने इंशा, १९२९ में अभिनेत्री सुरैया, १९३२ में संगीतज्ञ उस्ताद जिया फरीदुद्दीन डागर, १९३७ में समाज सेवक अन्ना हजारे, १९५० में व्यवसायी लक्ष्मी मित्तल, का जन्म हुआ था। इसी दिन १८७८ में राधा स्वामी संप्रदाय के प्रवर्तक शिव दयाल साहेब का निधन हुआ।

१६ जून २०१४

अरविंद केजरीवालमिथुन चक्रवर्तीकि आज के दिन (१६ जून को) १९१३ में चित्रकार कृष्ण जी हौवाल जी आरा, १९२० में गायक, संगीतनिर्देशक, हेमन्त कुमार, १९५० में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, १९७१ में फिल्म लेखक और निर्देशक इम्तियाज अली, १९६८ में आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल का जन्म हुआ था। इसी दिन विश्वबंधु चितरंजनदास का १९२५ में निधन हुआ था।

१७ जून २०१६

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१७ जून को) १८८७ में राजनीतिज्ञ कैलाशनाथ काटजू, १९०३ में असमिया साहित्यकार एवं फिल्म निर्माता ज्योतिप्रसाद अग्रवाल, १९४२ में साहित्यकार सतीश जायसवाल, १९७३ में टेनिस खिलाड़ी लियेन्डर पेस और १९८१ में अभिनेत्री अमृता राव का जन्म हुआ। इसी दिन १८५८ में झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई का निधन हुआ।

२३ जून २०१४

कि आज के दिन (२३ जून को) १९२१ में अभिनेता रहमान, १९३३ में गुजराती साहित्यकार विभूत शाह, १९३४ में राजनीतिज्ञ वीरभद्र सिंह, १९३८ में क्रिकेट खिलाड़ी प्रकाश राजगुरू, १९४२ में मराठी रंगमंच और फिल्म निर्देशक जब्बार पटेल, १९७८ में गायिका नेहा राजपाल का जन्म हुआ था। इसी दिन १९१४ में वैष्णव दार्शनिक और सुधारक भक्तिविनोद ठाकुर, १९५२ में शिक्षाविद, चिन्तक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और १९६५ में कवि भारत भूषण अग्रवाल का निधन हुआ था।

२४ जून २०१६
 
३० जून २०१४

कि आज के दिन (३०  जून को) १९२८ में संगीतकार कल्याण जी, १९३४ में भारत रत्न से सम्मानित वैज्ञानिक चिंतामणि नागेश रामचंद्र राव, १८२३ में भारतीय उद्योगपति दिनशॉ पेटिट, १९११ में साहित्यकार नागार्जुन, १९४३ में टीवी सीरियल- नुक्कड़, तथा अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, मोहन जोशी हाजिर हो जैसी कला फिल्मों के निर्माता सईद अख्तर मिर्जा और १९९७ में टी.वी. धारावाहिक बालिका वधू की अविका गौर का जन्म हुआ था। इसी दिन १९१७ में राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद और विचारक दादाभाई नौरोजी का निधन हुआ।

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।