|
रामः करुणा का ओजस्वी रूप
-
तरुण कुमार दाधीच
संभवतः यह जानकर पाठक आश्चर्यचकित होंगे कि राम ने
रावण पर दया की। परंतु मर्यादा पुरुषोत्तम राम की
करुणा, सेवा, स्नेह, कृपा और दया को कौन नहीं जानता?
नारद, कैकेयी, परशुराम, केवट, शबरी, निषादराज,
सुग्रीव, विभीषण आदि राम के संपर्क में आने वाले मित्र
और शत्रु सभी पर उनकी कृपाधारा अनवरत रूप से प्रवाहित
होती रही हैं। भगवान् शंकर ने भी दुष्ट कौवे जयंत के
संबंध में राम की दया भावना के लिए कहा है—
कीन मोह वस द्रोह, जद्यपि तेहि कर बध उचित।
प्रभु छाउँड़ करि छोह, को कृपालु रखवीर सम॥
रामायण में अनेक प्रसंग राम की दया-भावना के बिखरे
पड़े हैं। इसलिए रावण जैसे दुष्टात्मा पर भी भगवान्
राम की दया कोई असंभव बात नहीं मानी जा सकती है। पहली
बार जब लक्ष्मण मूच्छित हुए, तब राम रोए थे। परंतु
दूसरी बार लक्ष्मण मूच्छाग्रस्त हुए, तब राम ने प्राण
प्रिय लक्ष्मण को अपने सह-योगियों के संरक्षण में रखा
और रावण से युद्ध करने पैंदल ही रणभूमि में चल पड़े।
अपने वीर भाई और पुत्र की मृत्यु के पश्चात् रावण अपने
प्राणों का मोह त्यागकर युद्ध करने लगा। राम और रावण
के मध्य भीषण युद्ध आरंभ हुआ। इस भीषण संग्राम में
रावण घवरा गया और राम के बाणों की वर्षा के आगे चायल
हो हताश हो गया। रावण का राम को पराजित करने का स्वप्न
भंग हो गया। संभवतः रावण ने उस समय यह भी सोचा होगा कि
परमपिता ब्रह्माजी से वरदान माँगते समय मनुष्य नाम भी
जोड़ दिया होता तो अच्छा होता।
रावण का अभिमान भंग हो गया। आहत रावण पर राम ने दया की
और उसे यह सोचकर छोड़ दिया कि वह लड़ते-लड़ते थक गया
है तथा बाणों की मार से चायल है, अतः राम ने रावण पर
प्रहार करना अनुचित समझा। अगले दिन युद्ध के लिए
ललकारते हुए राम ने रावण को लंका चले जाने को कहा।
रावण के सारथी ने अपने स्वामी को लंका पहुँचाया। जब
रावण लंका पहुँचा, तब लक्ष्मण उसकी आँखें झुकी हुई
थीं। अपने प्रबल शत्रु के द्वारा इतनी उदारता और दया
का व्यवहार पाकर रावण शुभ्र और नतमस्तक था। वह अपने
सारथि पर इतना बरसा कि वह उसे युद्धभूमि से क्यों
लाया? वहाँ पर मरते-मरते वीरगति को प्राप्त होना अच्छा
था। इस तरह राम की दया का पात्र बनना रावण के लिए
असहनीय हो गया। राम यदि चाहते तो उस समय रावण का वध कर
सकते थे, परंतु उन्होंने ऐसा नहीं किया। वास्तविक रूप
में देखा जाए तो राम ने रावण पर दया कर उसे जीते जी
मार डाला।
अगले दिन
पुनः भीषण युद्ध आरंभ हुआ। परिणाम स्वरूप अत्याचार पर सदाचार
की, असत्य पर सत्य की और अधर्म पर धर्म की विजय हुई। इस प्रकार
हम देखते हैं कि रावण पर की गई दया का आदर्श विश्व इतिहास में
अविस्मरणीय रहेगा। प्रश्न यह उठता है कि राम की दया का उल्लेख
गोस्वामी तुलसीदासजी ने रामचरित मानस में क्यों नहीं किया।
जबकि वाल्मीकि रामायण में इस प्रसंग का समावेश है। इसका कारण
यह हो सकता है कि तुलसी ने अपने उपास्य देव की भक्ति सेवक भाव
से की थी और रामत्व की राणत्व पर विजय की जो कल्पना उन्होंने
की है उसके मूल में तत्कालीन भारत की राजनीतिक दुरवस्था थी,
जिससे दुखी होकर उन्होंने प्रच्छन्न रूप से संकेत किया है।
तुलसी जैसे युग प्रवर्तक कवि के लिये ऐसा करना आवश्यक भी था,
क्योंकि रामचरितमानस इतिहास नहीं वरन् महाकाव्य है। इसलिये यह
आवश्यक नहीं कि ऐतिहासिक घटनाओं का समावेश महाकाव्य में किया
ही जाए।
गोस्वामी तुलसीदास ने काम क्रोध लोभ मद और मोह को मनुष्य का
प्रबल शत्रु बताया है, लेकिन इसका मर्यादित रूप जनजीवन के लिये
आवश्यक ही नहीं अनिवार्य भी है। इनकी अतिशयता अवांछनीय और
त्याज्य है। रामचरितमानस में रावण और सूर्पणखा ने काम की
मर्यादा का अतिक्रमण किया, किंतु तुलसी ने इन्हें उचित दंड भी
दिलवाया। नारद के अपने ब्रह्मचर्य पर अभिमान हो गया था और
उन्होंने काम का सर्वथा परित्याग कर दिया, किंतु वही नारद काम
के फेर में ऐसे पड़ते हैं कि जग हँसाई होती है। इसके विपरीत
राम में का का मर्यादित रूप है। अतः किसी प्रकार की उलझन का
सामना नहीं करना पड़ता है। तुलसी ने रावण और परशुराम के मद की
अतिशयता दिखाई है, उन्हें इतना गर्व हो गया कि यथार्थ का ज्ञान
तक नहीं रहा। इसके विपरीत राम को भी अपनी वीरता पर गर्व है,
लेकिन गर्व अपनी सीमाएँ नहीं लाँघता। राम नम्रता किंतु दूतता
के साथ परशुराम को चेतावनी देते हैं, परशुराम के क्रोध की
अतिशयता को तुलसी ने हास्यास्पद बताया है, लेकिन राम के समुद्र
के प्रति किए गए क्रोध को उचित ठहराया है, क्योंकि राम ने कोप
या क्रोध की मर्यादा बाँधी।
वस्तुतः: 'रामचरितमानस' के पात्रों द्वारा तुलसी ने जिन नैतिक
मूल्यों की स्थापना की है, वे जन-मन के मनोबल को दृढ़ करनेवाले
थे, उसे संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ानेवाले थे। तुलसी ने
समग्र उत्तरी भारत के जीवन को राममय बना दिया है। कविता उनका
साधन है और रामभक्ति उनका साध्य। अपने साध्य तक पहुँचने के लिए
तुलसी ने इस साधन को स्वीकार किया और पूर्ण तथा समर्थ बना
दिया। उनकी वैयक्तिक साधना में इतनी समष्टिगतता आ गई कि उनका
'मानस' जनमानस हो गया। उनका साहित्य स्वतः: सुखाय होते हुए भी
सर्वहिताय सिद्ध हुआ।
१ नवंबर २०२६ |