मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर— फलों के व्यंजन

शीतल शकोरा

२ लोगों के लिये, समय १० मिनट

सामग्री-
  • खरबूजा २०० ग्राम
  • तरबूज २०० ग्राम
  • स्ट्राबेरी १०
  • थोड़ी आईस्क्रीम या आइसिंग
  • परोसने के लिये काँच का गिलास या मिट्टी का शकोरा
  • छाते के आकार की सजावटी लंबी टूथपिक फलों के टुकड़े उठाने के लिये
  • स्वाद के लिए नमक, चीनी और चाट मसाला

विधि-

  • सभी ताज़े फलों को साधारण छोटे आकार में एक समान काट लें।
  • जिस ग्लास में परोसना है उस ग्लास में एक एक फल की सतह इस तरह लगाएँ कि खाते समय हर बार अलग फल का स्वाद लिया जा सके।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से थोड़ी चीनी, स्वादानुसार नमक और चाट मसाला बुरक दें।
  • परोसते समय उपर थोड़ी आइस्क्रीम या आइसिंग डाल कर इसे आकर्षक बनाएँ।
  • सजावटी टूथपिक या छोटे काँटे के साथ परोसें।
 
1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।