मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- सलाद


हरा सलाद


छह लोगों के लिये
समय लगभग १५ मिनट

 

 

 

 

 

सामग्री-

bullet ५०० ग्राम टमाटर
bullet ३०० ग्राम खीरे
bullet २०० ग्राम गाजर
bullet २०० ग्राम सलाद
bullet १०० ग्राम लाल मूली
bullet काले जैतून (ताजे न मिलें तो कैन या बोतल वाले ले सकते हैं) (वैकल्पिक)
bullet नमक, जैतून का तेल और नीबू का रस स्वादानुसार

विधि-

  • सभी सब्जियों को अच्छी तरह धो लें।
  • खीरे और गाजर को छील लें।
  • टमाटर, मूली और सलाद के पत्तों को इच्छानुसार छोटे टुकड़ों में काटें।
  • स्वादानुसार नमक, जैतून का तेल और नीबू का रस मिलाएँ। जैतून से सजाएँ।
  • ठंडा करें और किसी भी भोजन के साथ परोसें।

टिप्पणी-

  • इस सलाद को बनाते समय मौसम की हरी सब्जियों को शामिल करने का प्रयत्न करें। इच्छानुसार अनेक सब्जियों तथा रंगबिरंगी शिमला मिर्चों का भी प्रयोग किया जा सकता है।
  • जैतून स्वास्थ्य वर्धक तो है ही सलाद में गहरा रंग भरने के भी काम आता है। अगर जैतून न मिले तो बीज निकालकर मुनक्कों का प्रयोग किया जा सकता है।

८ अक्तूबर २०१२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।