मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- फलाहार

- शुचि की रसोई से 

अनन्नास का सलाद


 सामग्री (४ लोगों के लिये)
bullet कप अनन्नास के छोटे कटे टुकड़े
bullet १ कप छोटे टुकड़ों में कटा खीरा
bullet कप बारीक कटी लाल शिमला मिर्च
bullet २-३ बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
bullet नमक स्वादानुसार
bullet काली मिर्च स्वादानुसार 

 बनाने की विधि

  • एक काँच के कटोरे में कटे अनन्नास के टुकड़े, कटा खीरा, बारीक कटी लाल शिमला मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया लें। अब इसमें स्वादानुसार नमक, और काली मिर्च डालें। सभी सामग्री अच्छी तरह मिलाएँ।

  • अनन्नास के सलाद को सर्विंग बोल में डालें।

  • इस स्वादिष्ट अनन्नास के सलाद को दाल चावल, पराठा सब्जी, बर्गर किसी के भी साथ परोस सकते हैं। या फिर रैप के अंदर भी भर सकते हैं। यह सलाद किसी भी व्यंजन का स्वाद बढ़ा देता है। इस सलाद का खट्टा मीठा स्वाद बच्चों को बहुत पसंद आता है।

 टिप्पणी-

bullet स्वादानुसार इस सलाद में हरी, पीली या नारंगी शिमला मिर्च का प्रयोग कर सकते हैं।
bullet स्वादानुसार कुछ हरी धनिया या पुदीने की पत्तियाँ भी काटकर मिलाई जा सकती हैं।

१ जुलाई २०२६

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।