| 
                
                
                  
                    | रसोईघर- 
                    
                    दावत की सब्जियाँ | 
					-
                        शुचि की रसोई से    |  
                    |  | 
						1मकई पालक 
						की सब्जी    |  
                      | 
 |  
                      | 
						 सामग्री 
						  (४ लोगों के 
						लिए) 
							
								|  | 
								पालक ३०० ग्राम, मकई (स्वीट कॉर्न) के दाने  
								उबले हुए १-कप, १-प्याज, 
								१-टमाटर, एक टुकड़ा 
								अदरक, हरी मिर्च स्वादानुसार। |  
								|  | जीरा और गरम मसाला 
								आधा छोटा चम्मच, सूखी लाल मिर्च खड़ी २, घी २ बड़े 
								चम्मच, नीबू का रस और नमक स्वादानुसार। |  
								|  | 
								
								पालक उबालने के लिए- 
								पानी २ प्याला, नमक आधा छोटा चम्मच, शक्कर चौथाई 
								छोटा चम्मच। |  |  
                  
                  
                    
                      |  | 
						
						 बनाने की 
						विधि- 
							
								|  | 
								पालक और हरी मिर्च के डंठल हटाकर अच्छी तरह धो 
								लें। |  
								|  | 
								एक बर्तन में लगभग एक चाय का प्याला पानी गरम 
								करें। उसमें एक चुटकी नमक और चौथाई छोटा चम्मच 
								शक्कर डालें। इसमें पालक को उबाल लें। पालक को 
								पानी से निकालकर अलग रखें और ठंडा होने दें।
								 |  
								|  | 
								उबले पालक को हरी मिर्च के साथ ग्राइंडर में पीस 
								लें। पालक को थोड़ा मोटा पीसें, बहुत ज़्यादा पिसा 
								पालक स्वादिष्ट नही लगता है। |  
								|  |  टमाटर, 
								अदरक और प्याज को छीलकर धोएँ और फिर बारीक काट 
								लें।  |  
								|  | 
								एक कड़ाही में घी/ तेल गरम करें। इसमें जीरा 
								डालें। जब जीरा रंग बदले तब इसमें खड़ी सूखी लाल 
								मिर्च डालें और कुछ पल के लिए भूने। कटे प्याज 
								डालें और गुलाबी होने तक भूनें। अदरक डालें और कुछ 
								पल के लिए भूनिए। इसमें कटे टमाटर और नमक डालें और 
								टमाटर के पूरी तरह से पकने तक मध्यम आँच पर भूनें।
								 |  
								|  | 
								पहले से उबाले हुए मकई के दाने मिलाएँ और टमाटर के 
								मसाले के साथ भूने। |  
								|  | 
								पिसा हुआ पालक डालें,  सभी सामग्री को अच्छी 
								तरह मिलाएँ और इसे ३-४ मिनट तक पकाएँ। |  
								|  | 
								गरम मसाला डालें और १ मिनट के लिए पकाएँ। 
								 |  
								|  | 
								कॉर्न पालक की सब्जी अब तैयार है। आँच बंद कर दें 
								और स्वादानुसार नीबू का रस मिलाएँ। |  
								|  | 
								रोटी, पराठा या फिर पूड़ी के साथ गर्म परोसें। |  
						
						 टिप्पणी- 
							
								|  | 
								पालक और कॉर्न की करी में क्रीम भी डाल सकते हैं 
								ऐसा करने से करी रिच हो जाती है और स्वादिष्ट भी 
								ज़्यादा लगती है। |  
								|  | 
								पालक को ज़्यादा ना उबालने से उसका रंग उतार जाता 
								है और पालक उतना स्वादिष्ट भी नही लगता है। |  
						९ जून २०१४ |  |