मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- दावत की सब्जियाँ

- शुचि की रसोई से  

1लौकी के कोफ्ते  


 सामग्री (४ लोगों के लिये) कोफ्तों के लिये

bullet लौकी ५०० ग्राम
bullet बेसन चौथाई चाय का प्याला
bullet घिसी अदरक १ छोटा चम्मच
bullet हरी मिर्च १
bullet नमक १ छोटा चम्मच
bullet चाट मसाला १/२ छोटा चम्मच
bullet कटा हुआ हरा धनिया १ बड़ा चम्मच
bullet तेल - तलने के लिए

सामग्री- शोरबे के लिये-

bullet प्याज २ मध्यम, टमाटर २ मध्यम
bullet पिसी हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, नमक और गरम मसाला स्वादानुसार
bullet तेज पत्ता २,
bullet तेल/ घी २ बड़ा चम्मच
bullet कटा हरा धनिया १ बड़ा चम्मच
bullet पानी लगभग ढाई प्याला

कोफ्ते बनाने की विधि

bullet

लौकी की बाहरी त्वचा को खुरचें, धोएँ और कद्दूकस कर लें। कसी हुई लौकी को दबाकर उसका पानी निकाल दें। अब लौकी के ऊपर थोड़ा सा नमक छिडककर १० मिनट के लिए अलग रख दें।

bullet

१० मिनट के बाद फिर से लौकी को दबाकर ज़्यादा से ज़्यादा पानी निकाल दें। ऐसा करने से कोफ्ते बनाने में आसानी होगी और कोफ्ते फटेंगे भी नही।

bullet

हरी मिर्च का डंठल हटा कर और उसे अच्छी तरह धो कर महीन-महीन काट लें।

bullet

एक बड़े कटोरे में घिसी लौकी, बेसन, कटी हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, और चाट मसाले को अच्छे से मिलाएँ, और फिर लगभग १६ गोले बनाएँ। अगर गोले नही बँध रहे हैं तो थोड़ा सा बेसन और मिलाया जा सकता है।

bullet

कढ़ाई में तेल गरम करें और मध्यम से तेज आँच पर कोफ्ते तलें। तलकर इन्हें किचन पेपर पर निकाल लें। (पहले एक कोफ्ते को तेल में डालकर देख लें, कि तेल ठीक से गरम है और कोफ्ते फट तो नही रही हैं। अगर कोफ्ते फट रहे हों तो थोड़ा सा बेसन और मिला लें।)

शोरबा बनाने की विधि

bullet

प्याज और अदरक का छिलका उतारकर धो लें। इनको मोटा-मोटा काटकर, बलेंडर में महीन पीस लें।

bullet

टमाटर को धो कर मोटा-मोटा काट लें, और बलेंडर में पीस कर महीन पेस्ट बना लें।

bullet

एक बर्तन में तेल/ घी गरम करें, तेजपत्ते भूनें, प्याज का पेस्ट डालें और घी छोड़ने तक भूनें।

bullet

भुनी प्याज में सभी मसाले डालें (नमक को छोड़कर) और फिर से एक मिनट के लिए भूनें।

bullet

पिसा टमाटर और नमक मिलाकर मसाले को घी छोड़ने तक भूनें।

bullet

पानी मिलाकर करी को पकने दें। पानी उबल जाए तो धीमा करें और एक मिनट तक धीमी आँच पर पकने के बाद आँच बंद कर दें।

bullet

परोसते समय गरम करी को कोफ्ते के ऊपर डालें, कटी हरी धनिया की पत्ती से सजाएँ और अपनी इच्छानुसार पूरी, पराठे, रोटी या चावल के साथ गरम परोसें।

टिप्पणी

bullet

लौकी का जो पानी घिसने के बाद निकला था उसका प्रयोग करी का शोरबा बनाने में किया जा सकता है। इसके लिये लौकी के पानी को मसाले में मिलाने से पहले चख लेना चाहिये कि उसमें कितना नमक है। और उसी के अनुसार शोरबे में कम नमक डालना चाहिये।

bullet

करी को और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें थोड़ी सी मलाई या फिर ताजी क्रीम भी डाल सकते हैं।

२० मई २०१३

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।