| 
                
                
                  
                    | रसोईघर- 
                    
                    दावत की सब्जियाँ | 
					-
                        शुचि की रसोई से    |  
                    |  | 
						शाही काजू 
						करी |  
                      | 
 |  
                      | 
						 सामग्री- 
						(४ लोगों के 
						लिये) 
							
								|  | काजू 
							आधा कप, मखाने डेढ़ कप |  
								|  | हरी 
							मटर तीन चौथाई कप, प्याज १ मध्यम, अदरक डेढ़ इंच का 
							टुकड़ा, टमाटर २५० ग्राम। |  
								|  | 
							कसूरी मेथी आधा छोटा चम्मच, धनिया पिसा २ छोटे चम्मच, 
							हल्दी चौथाई छोटा चम्मच, नमक, हरी मिर्च, पिसी लाल 
							मिर्च और गरम मसाला इच्छानुसार। |  
								|  | 
							शक्कर १ छोटा चम्मच, घी/ तेल ३ बड़ा चम्मच, ताजी क्रीम 
							आधा कप, कटा हरा धनिया १ बड़ा चम्मच,
							पानी १ कप  |  |  
                  
                  
                    
                      |  | 
						खड़े मसाले- तेज पत्ता २, 
						लौंग ४-६, हरी इलायची ४, दालचीनी २ टुकड़े (आधा इंच चौड़े और १ इंच लंबे)
 
						
						बनाने की 
						विधि- 
							
								|  | प्याज, अदरक 
						का छिलका उतारकर और हरी मिर्च का डंठल हटा कर धो लें। इनको 
						मोटा-मोटा काटकर, ब्लेंडर में महीन पीसें। |  
								|  | टमाटर को धोकर चार टुकड़ों में काट लें और फिर इसे ब्लेंडर 
						में अलग पीस लें। |  
								|  | एक नॉन-स्टिक कड़ाही में २ छोटे चम्मच तेल/ घी गरम करें। 
						अब मध्यम आँच पर काजू को गुलाबी-लाल होने तक भूने। भुने 
						काजू को अलग रखें। |  
								|  | फिर से नॉन-स्टिक कड़ाही में १ छोटा चम्मच तेल/ घी गरम 
						करें। अब इसमें मख़ानों को करारे होने तक भूनें और अलग 
						रखें।  |  
								|  | अब फिर से नॉन-स्टिक कड़ाही में लगभग २ बड़े चम्मच तेल/ घी 
						गरम करें। इसमें सभी खड़े मसाले (तेज पत्ता, लौंग, इलायची, 
						और दालचीनी) डालें और लगभग एक मिनट के लिए मध्यम आँच पर 
						भूनें। जब मसाले भुन जाते हैं तो बहुत सौंधी सी खुश्बू 
						उठती है। |  
								|  | अब प्याज का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें। 
								 |  
								|  | भुने प्याज में पिसा धनिया, पिसी लाल मिर्च पाउडर, पिसी 
						हल्दी, कसूरी मेथी, और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाकर १ 
						मिनट के लिये भूनें। |  
								|  | पिसे टमाटर डालें और घी के किनारा छोड़ने तक भूनें। 
								 |  
								|  | अब इसमें ताजी क्रीम डालें और एक मिनट के लिए भूनें। फिर 
						लगभग १ कप पानी, शक्कर, और नमक डालकर करी को ३-४ मिनट तक 
						उबालें।  |  
								|  | इसमें हरी मटर डालें और उनके नर्म होने तक पकाएँ। 
								 |  
								|  | अब इसमें पहले से भून कर रखे काजू और मखाने डालें और सभी 
						सामग्री को ठीक से मिला दें। एक मिनट के लिए पका कर आँच को 
						बंद कर दीजिये। |  
								|  | शाही काजू करी अब परोसने के लिए तैयार है। शाही काजू करी 
						को कटी हरी धनिया और इसे और राजसी बनाने के लिए किशमिश से 
						सजाकर परोसें। |  
								|  | यह स्वादिष्ट शाही काजू करी रोटी, पूरी, नान, इत्यादि के 
						साथ परोसी जा सकती है। |  
						टिप्पणी- 
						 
							
								|  | इस करी में स्वादानुसार ताजा लहसुन या लहसुन का पेस्ट भी 
						डाल सकते हैं। |  
								|  | ताजी क्रीम के स्थान पर मलाई का प्रयोग किया जा सकता है। |  
								|  | इस करी में इच्छानुसार मशरूम, मक्का, पनीर इत्यादि डालकर 
						भी बना सकते हैं।
								 |  
						१५ नवंबर 
						२०१६ |  |