| 
                
                
                  
                    | रसोईघर- 
                    
                    दावत की सब्जियाँ | 
					-
                        शुचि की रसोई से    |  
                    |  | 1गोभी 
						मसालेदार    |  
                      | 
 |  
                      | 
						 सामग्री 
						(४ लोगों के लिए)
						 
							
								|  | 
								अरबी ५०० ग्रामगोभी 
								१, प्याज १, टमाटर २ मध्यम आकार के। |  
								|  | 
								अदरक, हरी मिर्च स्वादानुसार, हरा धनिया बारीक कटा |  
								|  | 
								धनिया पिसा २ छोटा चम्मच, हल्दी पिसी चौथाई छोटा 
								चम्मच, नमक स्वादानुसार, कसूरी मेथी १ बड़ा चम्मच, 
								गरम मसाला आधा छोटा चम्मच |  
								|  | तेल ३ बड़ा चम्मच |  |  
                  
                  
                    
                      |  | बनाने की विधि- 
							टिप्पणी-
							गोभी 
							के पत्ते हटा दें और इसे अच्छी तरह धो लें। एक भगोने 
							में पानी उबालें। इसमें आधा चम्मच नमक डालें। जब पानी 
							खौलने लगे तो इसमें गोभी डालें और १ मिनट के लिये गोभी 
							को गरम पानी में उबालें। अब गोभी को गरम पानी से 
							निकालकर ठंडे पानी में डालें और एक मिनट बाद पानी से 
							बाहर निकालकर अलग रखें।
							अदरक 
							और प्याज को छीलकर उसे धोएँ और छोटा-छोटा काट लें। 
							टमाटर और हरी मिर्च को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट 
							लें। 
							एक 
							कड़ाही में लगभग ३ बड़ा चम्मच तेल गरम करें। इसमें कटी 
							हुई प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
							कटी 
							अदरक और कटी हरी मिर्च डालें, इनके नर्म हो जाने के 
							बाद टमाटर डालें और साथ में सभी मसाले डालकर टमाटर के 
							गलने तक भूने। अब आधा कप पानी डालें और एक उबाल लें।
							गोभी 
							को हल्के से कड़ाही में रखें। सभी तरफ से गोभी को 
							मसालेदार करी से ढक दें। ध्यान रखें की गोभी में मसाला 
							अच्छे से लिपट जाए। अब ढककर गोभी के गलने तक पकाएँ।
							
							
							मसाला गोभी अब तैयार है। बारीक कटी हरे धनिये की पत्ती 
							से सजाकर रोटी/ नान/ पराठे या चावल के साथ गर्म 
							परोसें। 
							
							इस 
							व्यंजन के लिये पूरी गोभी का प्रयोग किया जा सकता हैं 
							या फिर गोभी को दो बड़े टुकड़ों में काटा जा सकता है 
							या फिर २ छोटे गोभी भी इस्तेमाल किये जा सकते हैं।
							गोभी 
							को उबालने के स्थान पर तलकर भी मसाला गोभी बना सकते 
							हैं। 
							९ फरवरी 
							२०१५ |  |