मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- सब्ज़ियाँ

- शुचि की रसोई से  


दही बैंगन     

सामग्री (४ लोगों के लिये)

bullet

२५० ग्राम पतले लंबे बैंगन

bullet

बैंगन तलने के लिए तेल

bullet

२५० ग्राम दही

bullet

१ छोटा चम्मच नमक

bullet

१ छोटा चम्मच शक्कर

bullet

२ छोटा चम्मच तेल

bullet

१/२ छोटा चम्मच राई

bullet

८-१० करी पत्ते

bullet

१ सूखी लाल मिर्च

bullet

१ छोटा चम्मच घिसी अदरक

bullet

काली मिर्च स्वादानुसार

बनाने की विधि-

bullet

बैंगन को धोकर पोंछ लें और पतले लंबे आकार में काटें।

bullet

सॉस पैन में तेल गरम करें और बैंगन को गुलाबी सेकें या तल लें। इसे ठंडा होने दें।

bullet

एक कटोरे में दही लें। इसमें नमक और शक्कर डालकर अच्छी तरह फेट लें। अगर दही गाढ़ा है तो इसमें थोड़ा पानी मिल लें।

bullet

तड़के के लिए २ छोटे चम्मच तेल गरम करें। इसमें राई डालें। जब राई तड़क जाए तो इसमें करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालें। फिर अदरक डालें। अच्छी तरह मिलाएँ और आँच बंद कर दें। तड़के को दही में मिलाएँ। तले हुए बैंगन को तड़के वाले दही में डालें। स्वादानुसार काली मिर्च डालें।

bullet

दही बैंगन तैयार हैं। बारीक कटे हरी धनिया से सजाकर दही बैंगन को गरमागरम रोटी या चावल के साथ परोसें।
 
 

१ अक्टूबर २०२३

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।