मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- कुछ अनोखी सब्जियाँ

- शुचि की रसोई से  

नारियल दूध वाले अनन्नास


 सामग्री- (४ लोगों के लिये)

bullet

ढाई कप अनन्नास एक इंच के टुकड़ों में कटा, डेढ़ कप नारियल का दूध।

bullet

१/४ छोटा चम्मच सरसों दाना, २ हरी मिर्च, बारीक कटी, २ खड़ी लाल मिर्च, बीच से दो टुकड़ों में तोड़ लें। १/२ छोटा चम्मच नमक, १ बड़ा चम्मच घी, हरा धनिया सजाने के लिये।

अनानास को मैरिनेट करने के लिये सामग्री-

bullet

१/२ छोटा चम्मच पिसी सरसों, १/४ छोटा चम्मच हल्दी, १/४ छोटा चम्मच पिसी लाल मिर्च, १/२ छोटा चम्मच नमक, १/२ छोटा चम्मच शक्कर।

बनाने की विधि-

bullet

काँच के एक बर्तन में अनानास और मैरिनेड की सभी सामग्री, पिसी सरसों, हल्दी, नमक, मिर्च और शक्कर डालें। मसाले को अनानास में अच्छी तरह मिलाएँ। १५ मिनट के लिये ढककर अलग रखें।

bullet

एक कड़ाही में घी गरम करें। इसमें सरसों डालें। सरसों चटक जाए तो करी पत्ते और सूखी लाल मिर्च डालें। ३० सेकंड के लिये अच्छे से मिर्च को भूनें। अब इसमें मैरिनेटेड अनानास के टुकड़े और कटी हरी मिर्च डालकर १० मिनट के लिये मध्यम आँच पर भूनें।

bullet

नारियल का दूध मिलाएँ। आवश्यकता हो तो आधा कप पानी भी डालें। मध्यम आँच पर ७-८ मिनट पकाएँ।

bullet

चखकर स्वाद ठीक कर लें। स्वादानुसार नमक या चीनी मिलाएँ।

bullet

बारीक कटे हरे धनिया से सजाकर परोसें।

टिप्पणी-

bullet

इस स्वादिष्ट अनानास की करी को पूड़ी, पराठा आदि के साथ परोस सकते हैं।

bullet

वसंत पंचमी के मीठे चावलों के साथ यह बहुत स्वादिष्ट लगेगी।

१ फरवरी २०२२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।