|  | सामग्री 
                        १ प्याला आटा (२५० ग्राम 
						या पाव किलो)१०० ग्राम टोफू,
 १ बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ,
 १ हरी मिर्च बारीक कटी हुई
 १ चुटकी चाट मसाला
 १ चुटकी बेकिंग पाउडर (पराठों को कुरकुरा बनाने के लिये)
 नमक स्वादानुसार
 पानी आटा माड़ने के लिये।
 आधा 
						प्याला तेल या घी।
 विधि
                       
                        
						एक चम्मच तेल, बेकिंग 
						पाउडर और नमक 
						डालकर आटा नर्म माड़ें और गीले कपड़े से ढँक कर रखें।टोफू को हलके हाथ से 
						दबाकर पानी निकाल दे और उसे कद्दूकस कर लें।
						एक बर्तन 
						में टोफू, हरा धनिया, हरी मिर्च और चाट मसाला अच्छी तरह 
						मिलाकर भरावन जैसा तैयार कर लें।आटे को छह बराबह भाग 
						करें और लोई बना लें। 
						लोई को फैलाएँ उसमें 
						टोफू भरें और हाथों से हल्का दबाकर भरावन को लोई में बराबर 
						फैलाते हुए उसे चपटा कर लें।हल्के हाथ से गोल बेलें।तवे पर डालें और दोनो 
						तरफ से तेल या घी लगाते हुए गुलाबी सुनहरा सेंकें।किसी भी
						चटनी या रायते का 
						साथ गरमागरम परोसें। 
						टिप्पणी- इसी प्रकार पनीर के पराठे भी बनाए जा सकते 
						हैं। 
						६ फरवरी 
						२०१२ |