|  | सामग्री- 
                        १ प्याला गेहूँ का आटा
						२ चम्मच बेसन
 आधा प्याला प्याज बारीक कटी हुई
 १ छोटी हरी मिर्च
						बारीक कटी हुई।
 १ चुटकी बेकिंग पाउडर (पराठों को कुरकुरा बनाने के लिये)
 चाट 
						मसाला, पिसा धनिया, पिसी हल्दी, पिसा जीरा एवं गरम मसाला 
						इच्छानुसार
 पानी आटा माड़ने के लिये।
 नमक इच्छानुसार
 आधा प्याला तेल या घी।
 विधि-
                       
                        एक चम्मच तेल, बेसन, बेकिंग 
						पाउडर और नमक डालकर आटा नर्म माड़ें और गीले कपड़े से ढँक 
						कर रखें।एक बर्तन में प्याज, हरी 
						मिर्च और नमक अच्छी तरह मिला कर पाँच मिनट तक रखें। यह 
						पानी छोड़ देगा।चाट मसाला, धनिया पाउडर, 
						जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर मिलाएँ ताकि इसमें नमी न रह जाए। 
						अगर अभी भी नमी दिखे दो थोड़ा सा आटा मिला सकती है। प्याज 
						मसाला तैयार है।आटे को छह बराबह भाग कर, लोई बना लें। 
						प्याज मसाले के भी छह बराबर भाग कर लें।लोई को फैलाएँ उसमें 
						प्याज मसाला भरें और लोई में बराबर फैलाते हुए उसे 
						चपटा कर लें।गोल बेलें, तवे पर 
						डालें और दोनो तरफ से तेल या घी लगाते हुए गुलाबी सेंकें।किसी भी
						चटनी या रायते का 
						साथ गरमागरम परोसें।  
						१६ जनवरी 
						२०१२ |