मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर

पुदीना पराठा

६ लोगों के लिए
समय २० मिनट

 सामग्री-
  • १ प्याला गेहूँ का आटा
    आधा प्याला पुदीना बारीक कटा हुआ
    १ छोटी हरी मिर्च बारीक कटी हुई।
    १ चुटकी चाट मसाला
    १ चुटकी बेकिंग पाउडर (पराठों को कुरकुरा बनाने के लिये)
    पानी आटा माड़ने के लिये।
    नमक इच्छानुसार
    आधा प्याला तेल या घी।

विधि-

  • एक चम्मच तेल, बेकिंग पाउडर और नमक डालकर आटा नर्म माड़ें और गीले कपड़े से ढँक कर रखें।
  • एक बर्तन में पुदीना हरी मिर्च और चाट मसाला अच्छी तरह मिला लें।
  • आटे को छह बराबह भाग करें और लोई बना लें। पुदीने के भी छह बराबर भाग कर लें।
  • लोई को फैलाएँ उसमें पुदीने का मसाला भरें और लोई में बराबर फैलाते हुए उसे चपटा कर लें।
  • गोल बेलें, तवे पर डालें और दोनो तरफ से तेल या घी लगाते हुए गुलाबी सेंकें।
  • किसी भी चटनी या रायते का साथ गरमागरम परोसें।

टिप्पणी- इसी प्रकार मेथी, पालक, बथुआ, हरी प्याज और पोय के पराठे भी बनाए जा सकते हैं।

२ जनवरी २०१२

 
1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।