|  | सामग्री- 
                        १ प्याला आटा (२५० ग्राम 
						या पाव किलो)१ गट्ठी बथुआ (अच्छी तरह धोकर साफ कर लें।)
 १ छोटी हरी मिर्च
						बारीक कटी हुई।
 १ बड़ा चम्मच दही
 १ चुटकी हींग
 १ चुटकी बेकिंग पाउडर (पराठों को कुरकुरा बनाने के लिये)
 नमक इच्छानुसार
 पानी आटा माड़ने के लिये।
 आधा प्याला तेल या घी।
 विधि- 
                        बथुए की पत्तियों को 
						डंडियों से अलग कर लें। नर्म डंडियाँ फेंकने की आवश्यकता 
						नहीं है।एक बर्तन में नमक मिलाकर 
						बिना पानी डाले बधुए की पत्तियाँ उबलने के लिये बिलकुल 
						धीमी आँच पर रखें। वह अपने आप पानी छोड़ देगा। इसी में 
						बथुए को गला लें।ठंडा होने पर बथुए को 
						मसलें या बारीक काट लें।एक बर्तन में एक चम्मच 
						तेल गरम करें उसमें हरी मिर्च और हींग का तड़का लगाकर बथुआ डालें, 
						नमक मिलाएँ और पानी सूख जाने पर उतार कर ठंडा कर लें। बथुआ, दही, 
						नमक और बेकिंग पाउडर डालकर आटा माड़ लें।आटे की आठ लोइयाँ बनाएँ 
						और तह लगाकर पराठे बेल लें।तवे पर डालें और दोनो 
						तरफ से तेल या घी लगाते हुए गुलाबी सेंकें।किसी भी
						चटनी या रायते का 
						साथ गरमागरम परोसें। 
						टिप्पणी- अगर घर में कोई भी साग वाली सब्जी बच गई 
						हो जैसे गोभी के पत्ते या मूली के पत्ते की भुजिया तो 
						उसको भी पीसकर आटे के साथ माड़कर स्वादिष्ट पराठे बनते हैं। 
						इसी प्रकार पालक, पोए, मेथी, सरसों आदि के पराठे भी बनाए 
						जा सकते हैं। 
						१९ दिसंबर 
						२०११ |