| 
                  
                  
                    
                      |  | विधि- 
							
								|  | 
								चावल को बीनकर धो लें, और २० मिनट के लिए २ प्याला 
								पानी में भीगने दें।  |  
								|  | 
								चावल को उबाल कर ठंडा होने के लिये रखें। ध्यान 
								रखें कि चावल एकदम खिले हुए हों और आपस में चिपकने 
								ना पाएँ।  |  
								|  | 
								ठंडे चावलों को काँटे की मदद से अलग कर लें। हमें 
								इस व्यंजन के लिए बिल्कुल खिले हुए चावल चाहिये। |  
								|  | 
								प्याज को छीलकर धो लें, इसे बारीक और लंबा-लंबा 
								काटें। गाजर को छीलकर धोएँ और छोटा छोटा चौकोर काट लें। 
								हरी मटर के दानों को धोकर अलग रखें।
 |  
								|  | 
								पनीर को आधा इंच के टुकड़ों में काट लें। इस विधि 
								के लिए हमें लगभग १ प्याला पनीर के टुकड़े चाहिए। |  
								|  | 
								एक नॉन स्टिक कड़ाही में मध्यम आँच पर १ छोटा 
								चम्मच घी गरम करें। इसमें काजू डालें और सुनहरा 
								लाल होने तक भूनें। भुने काजू निकालकर अलग रखें।
								 |  
								|  | 
								कड़ाही में मध्यम आँच पर १ छोटा चम्मच घी गरम 
								करें। इसमें पनीर के टुकड़े डालें और सुनहरा लाल 
								होने तक भूनें। इसमें लगभग २-३ मिनट का समय लगता 
								है। भुने पनीर को निकालकर अलग रखें। |  
								|  | 
								एक कडाही में मध्यम आँच पर ढाई बड़ा चम्मच घी गरम 
								करें। इसमें जीरा, तेजपात, लौंग, और हरी इलायची 
								डालें और मसालों की सुगंध आने तक भूने। इसमें कटी 
								प्याज डालें और प्याज के सुनहरा होने तक भूनें। |  
								|  | 
								कटी गाजर और मटर डालें और २-४ मिनट के लिए भूनें। |  
								|  | 
								उबले चावल, नमक, लाल मिर्च पिसी, और गरम मसाला 
								डालें और सभी सामग्री को अच्छे मिलाएँ, इसे दो 
								मिनट के लिए पकाएँ। |  
								|  | 
								पहले से भून कर रखे काजू ओए भुना पनीर डालें और 
								सभी सामग्री में अच्छे से मिला कर आँच बंद कर दें। 
								कड़ाही का ढक्कन लगाकर रखें जिससे मसालों की 
								ख़ुश्बू चावल के अंदर तक आ जाए।  |  
								|  | 
								स्वादिष्ट पनीर पुलाव अब तैयार है। इसे अपनी पसंद 
								की करी, दाल या फिर रायते के साथ परोसें। 
								 |  
						टिप्पणी- 
							
								|  | 
								इस स्वादिष्ट पनीर पुलाव में कुछ और सब्जियाँ जैसे 
								की गोभी, फ्रेंच बीन्स, इत्यादि भी डाली जा सकती 
								हैं। इसमें किशमिश भी स्वादिष्ट लगती हैं। |  
						१० दिसंबर २०१२
						२७ अक्तूबर २०१४ |  |