मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- फलाहार

- शुचि की रसोई से  

शकरकंद का हलवा


 सामग्री (४ लोगों के लिये)
bullet शकरकंद ५०० ग्राम
bullet शक्कर लगभग आधा चाय का प्याला
bullet घी आधा चाय का प्याला
bullet हरी इलायची ४
bullet कटे हुए बादाम और काजू एक तिहाई चाय का प्याला

बनाने की विधि

bullet हरी इलायची की बाहरी छिलका निकालें और दानों को दरदरा कूट लें।
bullet शकरकंद को उबाल लें। ठंडा करके इसका छिल्का उतारें और अच्छी तरह मसल लें।
bullet कड़ाही में काजू और बादाम को हल्का-सा भून लें।
bullet एक कड़ाही में घी गरम करें और इसमें शकरकंद को १०-१२ मिनट के लिये भूनें।
bullet शकरकंद में शक्कर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। ५-६ मिनट के लिये अच्छी तरह भूनें।
bullet इसमें भुने काजू और बादाम डालें एक बार फिर से भूनें। और आँच बंद कर दें।
bullet हरी इलायची डालें। स्वादिष्ट शकरकंद का हलवा तैयार है परोसने के लिये। इसे गर्म और ठंडा दोनो प्रकार से परोसा जा सकता है।

टिप्पणी-

bullet अधिक घी डालने से यह हलवा अधिक स्वादिष्ट लगता है।
bullet इसी विधि से आलू का हलवा भी बनाया जा सकता है।

१७ फरवरी २०१४

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।