मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- फलाहार

- शुचि की रसोई से  

फलाहारी भेल  


 सामग्री (४ लोगों के लिये)
bullet कच्ची मूँगफली तीन चौथाई प्याला
bullet मखाने २ प्याला
bullet उबले आलू २ मध्यम
सेंधा नमक, नीबू और हरी मिर्च स्वादानुसार
bullet कटा हरा धनिया सजाने के लिये।
bullet तेल / घी ढाई छोटा चम्मच
 

बनाने की विधि-

bullet एक कड़ाही में डेढ़ चम्मच घी / तेल गरम करें, इसमें मूँगफली को मध्यम आँच पर लगभग १० मिनट के लिए भूनें। जब मूँगफली भुन जाएँगी तो उनका रंग बदल जाएगा और सौंधी सी खुश्बू भी आएगी। भुनी मूँगफली को निकालकर अलग रखें।
bullet और उसी कड़ाही में १ चम्मच गरम घी / तेल में मध्यम आँच पर मखाने को कारारा भून लें। इसमें २-३ मिनट का समय लगता है। मखाने को ठंडा होने के लिए अलग रखें।
bullet उबले आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
bullet हरी मिर्च का डंठल हटाकर उसे धो लें और फिर बारीक काट लें।
bullet अब एक कटोरे में भुनी मूँगफली, मखाने, सेंधा नमक, हरी मिर्च और कटे आलू लें। सब सामग्री को ठीक से मिलाएँ। इसमें नींबू का रस डालें और अच्छी तरह मिला दें।
bullet फलाहारी भेल को कमरे के तापमान पर परोसें। देर तक रखने से करारी भेल के मूँगफली और मखाने सील जाते हैं इसलिये परोसने तुरंत पहले ही नीबू का रस मिलाना चाहिये।

टिप्पणी-

bullet

मूँगफली और मखाने को पहले से भून कर हवाबंद डिब्बे में रखा जा सकता है और आवश्यकता होने पर बाकी सामग्री मिलाई जा सकती है।

bullet इच्छानुसार बिना घी / तेल के भी मूँगफली और मखाने भूने जा सकते हैं।

३१ मार्च २०१४ १६ फरवरी २०१४

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।