मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- फलाहार

- शुचि अग्रवाल  

कूटू बादाम हलवा  


 सामग्री (४ लोगों के लिए)
bullet घी ४ बड़े चम्मच
bullet कूटू का आटा कप
bullet पिसा बादाम कप
bullet पानी १ कप
bullet शक्कर कप
bullet हरी इलायची ४

बनाने की विधि

bullet हरी इलायची का बाहरी छिलका निकालें और दानों को दरदरा कूट लें। कुटी इलायची को अलग रखें।
bullet एक कड़ाही में घी गरम करें। इसमें कूटू का आटा डालें और मध्यम आँच पर भूनें।
bullet कूटू के आटे को भूनने में लगभग ७-८ मिनट लगते हैं। भुन जाने पर यह आटा सुनहरा और सुगंधित हो जाता है। अब इसमें पिसे हुए बादाम डालें और लगभग दो मिनट के लिए भूनें।
bullet भुने हुए आटे में शक्कर मिलाएँ और एक मिनट के लिए भूनें।
bullet अब इस मिश्रण में धीरे धीरे करके सवा कप गरम पानी डालें और धीमी आँच पर पकाएँ। कूटू का आटा चिपकता है इसलिये इसे लगातार चलाना होगा।
bullet कुटी इलायची डालें और अच्छी तरह मिला दें।
bullet स्वादिष्ट कूटू और बादाम का हलवा तैयार है। इसे सर्विंग बोल में डालें और ऊपर से बाकी कटे बादाम से सजाएँ।

टिप्पणी-

bullet स्वाद के अनुसार शक्कर की मात्रा घटा या बढ़ा सकते हैं।
bullet भारत में पारंपरिक तरीके से बनाये गए हलवे में घी और आटा बराबर मात्रा में लिया जाता है लेकिन हमने कम घी का इस्तेमाल किया है क्योंकि स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखना है। आप चाहें तो अपने हिसाब से घी कि मात्रा बढ़ा सकते हैं।

१ अप्रैल २०२६

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।