मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर— फलों के व्यंजन

सांध्य सुंदरी


४ लोगों के लिये, समय १० मिनट

सामग्री-

bullet

१ नींबू

bullet

१ मीठा अनन्नास

bullet

४ संतरे

bullet

अनारदाने का मीठा शरबत

bullet

बर्फ का चूरा

bullet

चित्र के अनुसार मध्यम ऊँचाई के लंबे गिलास

विधि-

bullet

संतरा, नींबू और अनन्नास का रस निकाल लें।

bullet

फ्रिज में रख कर ठंडा करें।

bullet

१ प्याला संतरे का रस और २ चम्मच नींबू के रस को एक साथ मिला लें।

bullet

एक लंबे गिलास में पहले अनारदाने का मीठा शरबत डालें।

bullet

दो चम्मच बर्फ का चूरा इस प्रकार डालें कि लाल अनारदाने के शरबत के ऊपर सफेद पर्त बन जाए।

bullet

इसके ऊपर नीबू के रस मिला हुआ संतरे का रस डालें
बर्फ की एक और पर्त बनाएँ और अनन्नास का रस डालें।

bullet

गिलास को सजाएँ और स्ट्रॉ डाल कर परोसें।

bullet

तारीफ इसमें है कि सब रंग अलग अलग दिखाई दें और जहाँ बर्फ है वहाँ धीरे धीरे एक साथ मिलते हुए शाम के रंगों की आभा बनाएँ। इसीलिये इस पेय का नाम सांध्य सुंदरी है।

bullet

स्ट्रॉ को ऊपर नीचे कर के अलग अलग स्वाद का मज़ा लिया जा सकता है।

bullet

अनारदाने का मीठा शर्बत ना मिले तो गुलाब के मीठे शर्बत या रूह-अफ़ज़ा का प्रयोग किया जा सकता है।

 
1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।