|
बनाने की विधि
 |
बाजरे के दलिये को २-३ मिनट मध्यम आँच पर सूखा भून
लें। इसे अलग रखें। |
 |
कड़ाही में घी गरम करें। राई डालें, जब राई तड़क
जाए तब करी पत्ते और साबुत लाल मिर्च डालें। कटी
हरी मिर्च, और प्याज डालकर प्याज के रंग बदलने
(गुलाबी होने) तक भूनें। काजू डालें और काजू के
गुलाबी होने तक भूनें। |
 |
इसमें बाजरे का दलिया डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
दो मिनट के लिए भूनें। इसमें नमक डालें।
|
 |
लगभग ढाई कप गरम पानी डालें और सारी सामग्री को
अच्छी तरह मिला दें। बाजरे के गलने तक पकाएँ। गल
जाने के बाद इसमें नींबू का रस डालें।
|
 |
बाजरे का उपमा परोसने के लिए तैयार है। इस
स्वादिष्ट और पौष्टिक उपमे को बारीक कटी हरी धनिया
की पत्तियों से सजाकर परोसें।
|
टिप्पणी-
 |
यदि अधिक मसालेदार उपमा बनाना है तो इसमें थोड़ा
सा सांभर पाउडर डाल सकते हैं। इससे उपमा का स्वाद
और बढ़ जाता है। |
 |
स्वादानुसार कुछ और सब्जियाँ जैसे गाजर, मटर, आलू
आदि भी इसमें डाल सकते हैं।
|
 |
बाजरे का उपमा कुकर में भी बनाया जा सकता है। कुकर
में उपमा बनाते समय इसमें दोगुना पानी डालें और
मध्यम आँच पर एक सीटी लें। |
१ जनवरी
२०२६ |
|