मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- नमकीन

- शुचि की रसोई से

सोयाबीन नमकीन 


सामग्री (४ लोगों के लिये)

bullet

सोयाबीन १ कप, तेल २ छोटे चम्मच,  जीरा १ छोटा चम्मच, चाट मसाला, गरम मसाला, नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च, लाल पिसी मिर्च स्वादानुसार।

bullet

परोसने के लिए (वैकल्पिक) - इमली की चटनी, पुदीने की चटनी, कसी मूली और बारीक कटा हरा धनिया २ बड़े चम्मच।
 

तड़के/ बघार के लिये-

bullet

तेल २ छोटे चम्मच

bullet

कटा हरा धनिया १ बड़ा चम्मच

bullet

हरी मिर्च २

बनाने की विधि-

bullet

सोयाबीन को बीनकर, अच्छी तरह धोएँ और ५-६ कप पानी में रात भर (आठ घंटे) भिगोकर रखें।

bullet

१ छोटा चम्मच नमक डालकर मध्यम आँच पर प्रेशर कुकर में उबाल लें। सोयाबीन को गलने में १०-१५ मिनट या २ सीटी का समय लगता है।

bullet

हरी मिर्च का डंठल हटा कर मिर्च को धो लें और बारीक काट लें।

bullet

एक कड़ाही में तेल गरम करें । इसमें जीरा डालें, जब जीरा तड़क जाए तो इसमें कटी हरी मिर्च डालें और कुछ पल के लिए भूनें।

bullet

इसमें उबले सोयाबीन डालें। साथ में लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और चाट मसाला डालें। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएँ। मध्यम आँच पर २-४ मिनट के लिए पकाएँ। इसमें नीबू का रस और कटा हरा धनिया डाल कर गरम परोसें।

टिप्पणी -

bullet

आवश्यकतानुसार इसे आकर्षक रूप से परोसा जा सकता है- एक सर्विंग डिश में सोयाबीन लें। इसके ऊपर घिसी मूली डालें। स्वादानुसार थोड़ी इमली की मीठी और पुदीने की चटनी डालें। नीबू का रस डालें और कटा हरा धनिया डाल कर इस स्वादिष्ट सोयाबीन को परोसें। इसके साथ ताजा मठ्ठा स्वादिष्ट लगता है।

bullet

इसके साथ ही स्वाद बढ़ाने के लिये सोयाबीन के ऊपर उबले आलू कटे हुए, टमाटर, प्याज इत्यादि डाल सकते हैं।

१५ नवंबर २०१५

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।