| 
                
                
                  
                    | रसोईघर- 
                    
                    
                    नमकीन | 
					-
                        शुचि की रसोई से |  
                    |  | 
                       दही और सोंठ 
						के बताशे    |  
                      | 
 |  
                      | सामग्री-
						(३० बताशों / गोलगप्पों के लिये) 
							
								|  | १ प्याला पीली/ सफेद मटर, १ मध्यम उबला आलू,
							३० गोलगप्पे,
							आधा-आधा 
							प्याला इमली की चटनी / मीठी चटनी, १ प्याला फिटा हुआ दही
 |  
								|  | पिसी हुई लाल मिर्च, 
							नमक, भुना जीरा पिसा हुआ, बारीक कटा 
							हरा धनिया, भुजिया या महीन सेव स्वादानुसार। |  |  
                  
                  
                    
                      |  | बनाने की विधि 
							
								|  | 
								सफेद मटर को बीनकर धो लें और लगभग ३-४ प्याला पानी 
								में रात भर भिगो कर रखें। |  
								|  | 
								सफेद मटर में नमक मिलाकर इसको पूरी तरह से गलने तक 
								उबाल लें। इसके लिए सर्वोत्तम है प्रेशर कूकर में 
								मध्यम से धीमी आँच पर दो सीटी लेना। मटर में बहुत 
								अधिक पानी ना डालें जिससे कि उबलने के बाद मटर 
								बहुत गीली ना हो। अगर इसमें पानी हो तो २-४ मिनट 
								के लिए धीमी आँच पर पका लें जिससे इसका पानी सूख 
								जाए। मटर को हल्के से मसल दें। |  
								|  | 
								उबले आलू को छीलकर अच्छी तरह मसल लें। |  
								|  | 
								आलू को मटर को एक साथ मिला लें। |  
								|  | 
								गोलगप्पे की ऊपरी फूली परत को हल्के से फोड़ दें। 
								इसमें १ चम्मच आलू और मटर का मिश्रण भरें। इसके 
								ऊपर १ छोटा चम्मच दही और एक छोटा चम्मच मीठी चटनी 
								(सोंठ) डालें।ऊपर ms ज़रा सा नमक, 
								लाल मिर्च, और भुना जीरा पाउडर छिड़कें। 
								इच्छानुसार थोड़ी-सी 
								भुजिया या फिर महीन नमकीन सेव का हल्की परत लगाएँ 
								और इसके ऊपर सजाएँ कटा हरा धनिया।
 |  
								|  | 
								दही सोंठ के गोलगप्पे अब तैयार हैं। इस स्वादिष्ट 
								चाट को तुरंत परोसें नही तो यह गोलगप्पे मुलायम हो 
								जाते हैं। |  टिप्पणी- 
							
								|  | 
								बने बनाए गोलगप्पे भारत में तो खैर बहुत ही आसानी 
								से मिल जाते हैं, लेकिन अब विदेशों में भी भारतीय 
								राशन की दुकानों या कहीं कहीं मिठाई की दूकानों 
								में (जहाँ चाट भी मिलती हैं) मिल जाते हैं। अगर 
								बने बनाए गोलगप्पे न मिलें, तो इन्हें घर पर भी 
								बनाया जा सकता है। |  
								|  | 
								अगर किसी कारण से सफेद मटर का प्रयोग न कर सकें तो 
								काबुली चने (छोले) का भी प्रयोग कर सकते हैं। |  
						३ मार्च 
						२०१४ |  |