मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- बर्गर और सैंडविच

तिरंगा सैंडविच   
 

 सामग्री- (४ सैंडविच के लिये)

bullet सलाद के पत्ते बारीक कटे हुए आधा प्याला
bullet गाजर कसी हुई आधा प्याला
bullet हरे धनिया की चटनी
bullet टमाटर की चटनी या केचप
bullet मेयोनीज़ या क्रीम चीज़
bullet नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
bullet डबलरोटी के छह स्लाइस
 बनाने की विधि  
  • अलग-अलग प्यालों में सलाद के पत्ते और गाजर रखें।
  • इसमें स्वादानुसार नमक काली मिर्च मिला दें।
  • एक स्लाइस पर हरे धनिया की चटनी लगाएँ और सलाद के पत्तों की एक तह बिछा दें।
  • इसके ऊपर एक स्लाइस रखें
  • इसके ऊपर टमाटर की चटनी केचअप या सॉस लगाकर गाजर की एक तह लगा दें।
  • इसके ऊपर एक और स्लाइस रखकर तिरछा काटें। दो सैंडविच बनेंगे। इसी प्रकार दो सैंडविच और बना लें।
  • फ्रिज में ठंडा करें और ठंडा परोसें।

 टिप्पणी-

  • इस सैंडविच को गाजर और सलाद के पत्ते बिना केवल टमाटर की चटनी और हरी चटनी से बनाने पर भी स्वादिष्ट सैंडविच बनते हैं।
 
1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।