मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- मिठाइयाँ

- शुचि की रसोई से  

तिलकुटा
 (लगभग एक प्याला तिलकुटा के लिए)
 


 सामग्री
bullet सफेद तिल १ प्याला
bullet चीनी आधा प्याला

बनाने की विधि

  • कड़ाही को गरम करें। अब इसमें मध्यम आँच पर सफेद तिल को भूनें। भूनते समय तिल चटकता है तो थोड़ा ध्यान से भूनना चाहिये। इस प्रक्रिया में लगभग ५ मिनट का समय लगता है।
  • तिल को मूसल में कूट लें या फिर ग्राइंडर में मोटा पीस लें। ध्यान रखें कि हमें एकदम मोटा कुटा तिल चाहिए।
  • अब इसमें शक्कर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
  • स्वादिष्ट तिलकुटा तैयार है।

टिप्पणी-

  • तिलकुटा उत्तर प्रदेश में सकट चौथ और संक्रांति पर बनाया जाता है। इसको बनाना बहुत आसान होता है, और खाने में भी लाजवाब होता है। सफेद तिल कई प्रकार के पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें विशेष रूप से कैल्शियम बहुतायत में होता है।
  • तिलकुट में महीन शक्कर का इस्तेमाल करें। चाहें तो बूरे का प्रयोग भी कर सकते हैं।

४ फरवरी २०१३

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।