मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- मिठाइयाँ

- शुचि की रसोई से  

तिल, अखरोट और खजूर की पट्टी
 (लगभग १५ से १८ पट्टियों के लिये)
 


 सामग्री
bullet अखरोट आधा प्याला, खजूर सवा से डेढ़ प्याला, सफेद तिल चौथाई प्याला, ओट/ जई चौथाई प्याला
bullet शहद डेढ़ बड़ा चम्मच, घी कुछ बूँदें प्लेट/ थाली चिकनी करने के लिए
 

बनाने की विधि

bullet

एक चकौर डिश या ट्रे की तली को कुछ बूँदें घी की लगाकर चिकना कर लें।

bullet

अखरोट को छोटे छोटे टुकड़ों में काटें और खजूर के बीज निकालकर इसे भी छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।

bullet

एक नॉन स्टिक कड़ाही को गरम करें। अखरोट को मध्यम आँच पर २-३ मिनट के लिए भूनें। भूनने के बाद अखरोट को निकालकर अलग रखें।

bullet

अब इसी कड़ाही में मध्यम आँच पर सफेद तिल को २-३ मिनट के लिए भूनें। तिल को कपड़े को कई परत में मोड़ कर इससे भूने और बहुत सावधानी रखें क्योंकि तिल भूनते समय चटकता है। भूनने के बाद तिल को निकालकर अखरोट के साथ रखें।

bullet

अब इसी कड़ाही में मध्यम आँच पर रोल्ड जई/ ओट्स को २-३ मिनट के लिए भूनें। भूनने के बाद निकालकर अखरोट और तिल के साथ रखें।

bullet

फिर से कड़ाही को गरम करें और खजूर को मध्यम आँच पर भूनें। २ मिनट में ही खजूर पिघलना शुरू कर देगा। खजूर के थोड़ा पिघलते ही इसमें भुने अखरोट, तिल और जई डालें और बराबर चलाते हुए इस सामग्री को खजूर के साथ २-३ मिनट भूनें। अखरोट इत्यादि खजूर के साथ चिपक जाएगा।

bullet

अब इसमें शहद डालें और एक बार फिर से सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएँ।

bullet

आँच बंद कर दें और इस मिश्रण को पहले से चिकनी करी ट्रे में बराबर से फैलाएँ। इसे अच्छी तरह ठंडा होने दें इससे बार को काटना आसान हो जाता है। इस मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने में १५ मिनट लगते हैं। अगर जल्दी है तो इस ट्रे को ठंडा करने के लिए १० मिनट के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं।

bullet

अब इस स्वादिष्ट बार/ पट्टी को मनचाहे आकार में काट लें।

bullet

इस बार को हवाबंद डिब्बे में २ सप्ताह तक रख सकते हैं।

टिप्पणी-

bullet

इस पट्टी में स्वादानुसार कुछ और मेवा भी डाल सकते हैं।

bullet

जई रेशों का प्रमुख स्रोत है लेकिन चाहें तो बिना ओट/ जई के भी इस बार को बना सकते हैं।

५ जनवरी २०१४ १ जनवरी २०१७

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।