|  | भुट्टे के छिक्कल को हटा 
							हर उसे अच्छी तरह साफ कर करें और भुट्टे को कद्दूकस 
							करके रख लें। | 
						
							|  | हरी इलायची का छिक्कल 
							निकालें और दानों को दरदरा कूट लें। पिस्ते को 
							महीन-महीन काट लें। | 
						
							|  | कड़ाही में मध्यम आँच पर 
							घी गरम करें। इसमें घिसे भुट्टे को डालें और रंग बदलने 
							या फिर सौंधी खुश्बू आने तक भूनें। | 
						
							|  | दूध और पानी को गरम कर 
							लें। इसे भुनी मकई में डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएँ। 
							दूध और पानी को मकई के सोख लेने तक पकाएँ। | 
						
							|  | शक्कर डालें। अच्छी तरह 
							मिलाएँ और शक्कर के द्वारा छोड़े गये पानी के सूखने तक 
							पकाएँ। | 
						
							|  | कुटी इलायची, पिस्ता, और 
							केसर के धागे सज़ा कर गर्म परोसें। |