मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- मिठाइयाँ

शुचि की रसोई से

गोंद के लड्डू
आटे वाले


सामग्री-- (२० लड्डू के लिये)

bullet गेहूँ का आटा २ चाय का प्याला
bullet घी तीन चौथाई से एक चाय का प्याला
bullet शक्कर १ चाय का प्याला
bullet बादाम चौथाई चाय का प्याला
bullet खाने वाला गोंद २ बड़े चम्मच
बनाने की विधि-
bullet बादाम को महीन- महीन काट लें या फिर ग्राइंडर में पीस लें।
एक कड़ाही में घी गरम करें और मध्यम से तेज आँच पर गोंद को तलें। तले हुई गोंद को ठंडा होने पर ठंडा हो जाने पर तली हुई गोंद को ग्राइंडर में पीस लें या फिर मूसल से कूट लें।
bullet जिसमें कड़ाही में गोंद तला था, उसी कड़ाही के बचे हुए घी में आटा डालें और मध्यम आँच पर आटे को १० मिनट तक भूनें। आँच को धीमा कर दें और आटे के लाल होने तक भूनें। जब आटा भुन जाता है तो बहुत सोंधी सी सुगंध आती है। आटे को इस समय बराबर चलाना पड़ता है नही तो वह जल सकता है। इस प्रक्रिया में लगभग १५ मिनट का समय लगता है।
bullet आटा भुन जाने पर इसमें कटे / पिसे बादाम और गोंद डालें और इस मिश्रण को फिर २ मिनट के लिये भूनें। आँच बंद कर दें और थोड़ा ठंडा होने दें। आँच बंद करने के बाद भी कुछ देर तक आटे को चलाना होगा ताकि वह नीचे से जले नही।
bullet जब आटा हल्का गुनगुना गरम हो तो उसमें शक्कर डालें और अच्छी तरह से मिला दें।
bullet लगभग १ बड़ा चम्मच आटे का मिश्रण हथेली में लेकर उसे दूसरे हाथ की उँगलियों की सहायता से गोल करें और लड्डू का आकार दें जैसा फोटो में दिखाया गया है।
bullet स्वादिष्ट आटे के लड्डू तैयार हैं। इनको महीने भर तक बिना फ़्रिज़ के हवाबंद डब्बे में रख सकते हैं।

टिप्पणी-

bullet भारत के बाहर ज़्यादातर देशों में बहुत महीन शक्कर मिलती है, लेकिन अगर आप भारत में रहती हैं तो शक्कर को पीस कर ही डालें। शक्कर के स्थान पर बूरे का भी प्रयोग किया जा सकता है।
bullet आर्गेनिक शक्कर का प्रयोग स्वास्थ्यदायक होता है।

१३ जनवरी २०१४१ मार्च २०१६

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।