मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- मिठाइयाँ

सेवई की खीर

 सामग्री-
  • दूध फुल क्रीम आधा लीटर
  • सेवई - १/२ कप
  • चीनी – १/२ कप
  • छोटी इलाइची ६ दरदरी पिसी हुई
  • नारियल कसा हुआ – १/३ कप
  • किशमिश – २०
  • बादाम – १० (बारीक कटे हुए)
  बनाने की विधि-
  • कड़ाही में घी डालें। गरम हो जाने पर सेवई डाल कर करछुल से लगातार चलाते हुए हल्का भूरा भून लें।
  • एक भारी पेंदे वाले बर्तन में दूध लें और गरम करें। जब दूध उबलने लगे तब गैस की आँच को धीमा कर दें चीनी मिलाएँ और सेवई डाल दें। एक उबाल देकर ढँक दें और आँच बंद कर दें।
  • १०-१५ मिनट में सेवई नरम हो जायेगी तब इलायची, नारियल, किशमिश और बादाम डाल दें।
  • सिवई तैयार है इसे इच्छानुसार गर्म या ठंडा परोसें।

टिप्पणी-

  • सिवई के दूध को गाढ़ा करने के लिये ब्रेडक्रंब मिलाया जा सकता है।
  • इसके लिये कंडेंस मिल्क का प्रयोग भी किया जा सकता है पर तब उसमें चीनी नहीं मिलानी चाहिये।

१५ अगस्त २०१६

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।