मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- मिठाइयाँ

शुचि की रसोई से

बेसन के लड्डू
१६ लड्डू के लिये


सामग्री--

bullet बेसन २ प्याला
bullet घी आधा प्याला
bullet पिसी चीनी / बूरा १ प्याला
bullet काजू ५-७
bullet बादाम ५-७
bullet हरी इलायची २-४
 विधि--
bullet काजू और बादाम को महीन- महीन काट लें।
bullet हरी इलायची का छिलका निकालें और दानों को दरदरा कूट लें।
bullet बेसन को छान लें। ऐसा करने से बेसन में अगर कोई गाँठ है तो वो दूर हो जाएगी और बेसन एकसार हो जाएगा।
bullet

कड़ाही गरम करें, उसमें घी डालें और बेसन को मध्यम आँच पर ५-७ मिनट के लिए भूनें। आँच कम करें और बेसन को धीमी आँच पर सुनहरा होने तक भूनें। बेसन भुन जाने पर बहुत सोंधी-सी महक उठती है। बेसन को भुनने में लगभग १५-२० मिनट का समय लगता है। ध्यान रखें की बेसन जलने नहीं पाए इसके लिए बेसन को बराबर चलाना होगा।

bullet

बेसन में कटे हुए मेवे मिलाएँ और लगभग ३० सेकेंड के लिए और भूनें।आँच को बंद कर दें और कड़ाही को आँच पर से हटा लें। आँच से हटाने के बाद भी थोड़ी देर के लिए आप को बेसन को चलाना होगा जिससे की बेसन जलने नही पाए।

bullet

बेसन को थोड़ा ठंडा होने दें।

bullet

जब बेसन हल्का गुनगुना गरम हो तो उसमें पिसी शक्कर और कुटी हुई इलायची को अच्छी तरह से मिलाएँ।

bullet

लगभग १ बड़ा चम्मच बेसन का मिश्रण हथेली में लेकर उसे दूसरे हाथ की उँगलियों की सहायता से गोल करें और लड्डू का आकार दें। अब इसे गोल-गोल अपनी हथेली में घुमाएँ लड्डू का आकर देने के लिए।

bullet

बेसन के लड्डू तैयार हैं। आप चाहें तो इनको महीने भर तक बिना फ़्रिज़ के रख सकते हैं।

टिप्पणी-

bullet

लड्डू बनाने के लिए दरदरा बेसन बहुत अच्छा रहता है और आमतौर पर बाजार में लड्डू बेसन के नाम से आसानी से मिल जाता है.लेकिन अगर आपको लड्डू वाला बेसन नही मिल रहा है तो परेशान न हों. १ प्याला बेसन में १ बड़ा चम्मच सूजी मिलाकर भूनें. लड्डू उतने ही स्वादिष्ट बनेगें।

१७ सितंबर २०१२१५ दिसंबर २०१४

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।