मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- अवन में पकाएँ

- शुचि की रसोई से  

बिस्कुट केक माइक्रोवेव अवन में


 सामग्री-

  • बिस्किट का चूरा २ कप

  • कॉफ़ी पाउडर १ बड़ा चम्मच

  • बेकिंग पाउडर १/२ छोटा चम्मच

  • बेकिंग सोडा १/४ छोटा चम्मच

  • दूध लगभग ३/४ कप

  • बारीक़ कटे मेवे २-३ बड़े चम्मच (वैकल्पिक)।

बनाने की विधि-
bullet ६-८ इंच की माइक्रोवेव सेफ डिश की तली में मक्खन लगाकर चिकना करें।
bullet बिस्किट के टुकड़ों को हाथ से तोड़ लें या फिर ग्राइंडर में दरदरा पीस लें। बिस्किट के चूरे में १ बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर और आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा और चौथाई छोटा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएँ।
bullet बिस्किट के चूरे में थोड़ा थोड़ा करके दूध डालते हुए फेटें। केक का घोल चिकना हो और आराम से चम्मच से फिटना चाहिए। यह घोल न तो बहुत गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला।
bullet इसमें कटे हुए मेवे डालें और घोल को अच्छे से मिलाकर पहले से चिकनी की हुई डिश में डालें और ५ मिनट के लिये माइक्रोवेव में कुक करें।
bullet केक पका है या नहीं, इसकी जाँच करने के लिये एक साफ टूथ पिक को किनारे पर केक के अंदर डालें और बाहर निकालें। अगर टूथ पिक साफ बाहर आती है तो इसका मतलब है कि केक पक गया है अगर टूथ पिक में केक का घोल चिपकता है, तो इसका मतलब है कि केक अभी कच्चा है। फिर केक को और पकाएँ।
bullet केक को ठंडा होने दें और ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काट लें।
bullet इस स्वादिष्ट केक को चाय के साथ परोसें या चॉकलेट सौस के साथ - यह हमेशा ही बहुत अच्छा लगता है। यह बहुत हल्का होता है और इसमें कैलोरी भी बहुत कम हैं क्योंकि हमने इसमें मक्खन और शक्कर ऊपर से नही डाला है। इस स्वादिष्ट केक को वनीला आइस्क्रीम के साथ भी परोसा जा सकता है।

टिप्पणी-

bullet इस केक में अपनी पसंद के कुछ और मेवे जैसे अखरोट, काजू, बादाम, किशमिश इत्यादि भी डाल सकते हैं।
bullet  इस केक को किसी और स्वाद के साथ भी बना सकते हैं जैसे वनीला, चॉकलेट इत्यादि।
bullet  इस केक में हल्की शक्कर ही है - तो अगर आप ज्यादा मीठा खाने के शौक़ीन हैं तो २-३ चम्मच शक्कर और मिला लें।

१ जनवरी २०२६

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।