मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर— टिक्की, कवाब और पकौड़े

- शुचि की रसोई से

चटपटे पनीर पकौड़े


 सामग्री (४ लोगों के लिये)
bullet पनीर २५० ग्राम
bullet चावल का आटा २ बड़े चम्मच
bullet दही २ बड़े चम्मच, हरी मिर्च २, अदरक १ इच का टुकड़ा, करी पत्ते १०-१५, हरी धनिया कटी हुई २ बड़े चम्मच, नीबू का रस १ छोटा चम्मच, नमक और लाल मिर्च स्वादानुसार।
bullet सामग्री परोसने के लिये- हरी धनिया की चटनी,  मीठी चटनी/ टोमैटो कैचप
बनाने की विधि
bullet

पनीर को २ इंच लंबे और आधा इंच चौड़े टुकड़ों में काटें।

bullet

अदरक को छीलें, धोएँ और छोटे टुकड़े कर लें। हरी मिर्च का डंठल हटाकर इसे भी धोएँ और करी पत्ते धोकर साफ कर लें।

bullet

अदरक, हरी मिर्च, करी पत्ते और हरी धनिया को मक्सी में बारीक पीस लें। आवश्यकतानुसार थोड़ा सा पानी मिला सकते हैं।

bullet

एक बड़े कटोरे में यह पिसा हुआ मिश्रण लें। इसमें दही, चावल का आटा, नमक, पिसी कश्मीरी लाल मिर्च और नीबू डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएँ।

bullet

इस मसाले में पनीर के टुकड़े डालें और सभी तरफ से मसाले से अच्छी तरह लपेटकर २०-२५ मिनट के लिए रख दें।

bullet

कड़ाई में तेल गरम करें। मध्यम से तेज आँच पर मसाला लगे पनीर को तलें।

bullet

तले पनीर को किचन पेपर पर निकालें।

bullet

चटपटे पनीर पकौड़े परोसने के लिये तैयार हैं। इन्हें धनिया की हरी चटनी या फिर अपनी पसन्द की किसी और चटनी के साथ परोस सकते हैं।

टिप्पणी

bullet

मसाले का घोल अधिक गाढ़ा नही होना चाहिये। अगर पनीर के मसाला सोखने के बाद यह बहुत गाढ़ा है तो इसमें १ चम्मच पानी मिला लें जिससे पनीर में मसाला अच्छी तरह लिपट जाए।

bullet

पनीर को अपनी रुचि के अनुसार किसी और आकार में भी काटा जा सकता है।
 

२० अक्तूबर २०१४

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।