| 
                
                
                
                  
                    |  | 
					पास्ता सलाद३-४ लोगों 
						के लिये,
						समय २० मिनट
 
 
						
							|  | 
							सामग्री
							
							पास्ता उबालने के लिए-
							पेन्ने पास्ता १०० ग्राम/ १ कप,
							पानी ४ कप, नमक १ 
							छोटा चम्मच |  
							|  | 
							सामग्री
							
							सलाद के लिए सब्जियाँ-
							बेबी टमाटर २०-२५, 
							शिमला मिर्च १ छोटी, सलाद 
							पत्ता, टुकड़ों में कटा १ कप,
							हरे जैतून बीज निकले ८-१० |  
							|  | 
							सामग्री
							
							सलाद की ड्रेसिंग के लिए- 
							नीबू का रस १ बड़ा चम्मच, सिरका २ बड़ा चम्मच, जैतून 
							का तेल २ बड़ा चम्मच, नमक, कुटी लाल मिर्च, काली मिर्च 
							और बेसिल स्वादानुसार। |  |  
                  
                  
                    
                      |  |  | 
						बनाने की 
						विधि- 
						 
							
								|  | 
								एक बर्तन में ४ चाय के प्याले पानी उबालें। इसमें 
								नमक और पेन्ने पास्ता डालकर पास्ता पास्ता के 
								पैकेट पर लिखे उबलने के निर्देश के अनुसार पकाएँ। 
								जब पास्ता गल जाए तो इसको चलनी या बड़ी छन्नी में 
								निकाल लें। |  
								|  | 
								शिमला मिर्च को धोकर बीच से दो भागों में काटें। 
								अब इसके बीज हटा दें और इसे पतले पतले स्लाइस में 
								काट लें। बेबी/ चेरी टमाटर को धोकर बीच से दो 
								हिस्सों में काट लें। बेसिल की पत्तियों को भी 
								धोकर छोटा-छोटा काट लें, या फिर हाथ से तोड़ लें। 
								एक कटोरी में नीबू का रस। जैतून का तेल, सिरका, 
								काली मिर्च, लाल मिर्च और नमक लें। सभी सामग्री को 
								अच्छी तरह मिलाएँ। |  
								|  | 
								एक बड़े सलाद के कटोरे में, उबले पेन्ने पास्ता, 
								सलाद पत्ते के टुकड़े, चेरी टमाटर, हरे जैतून, कटी 
								शिमला मिर्च और बेसिल की पत्तियाँ लें। इसके ऊपर 
								सलाद की ड्रेसिंग डालें और हल्के हाथ से उछाल कर 
								मिलाएँ। पास्ता सलाद अब तैयार है। इसे फ्रिज में 
								रखें और ठंडा परोसें। |  
						टिप्पणी- 
							
								|  | 
								सलाद में इच्छानुसार सब्जियाँ मिलाई जा सकती हैं। |  
								|  | 
								पेन्ने पास्ता स्थान पर अन्य प्रकार के 
								पास्ता का प्रयोग भी किया जा सकता है। |  
								|  | 
								बेसिल की ताजी पत्तियाँ परोसते समय ही मिलाएँ 
								अन्यथा वे काली पड़ जाती हैं। |  
								|  | 
								ताजी बेसिल की पत्तियों के स्थान पर सूखी बेसिल का 
								प्रयोग भी किया जा सकता है। |  
						४ मार्च 
						२०१३ |  |