मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- आइसक्रीम

- शुचि की रसोई से  

आम की चुस्की  


 सामग्री ( आम की छह चुस्कियों के लिये)

bullet

२ बड़े पके आम (२ कप आम के टुकड़े)

bullet

आधा कप आम का रस

bullet

३-४ बड़े चम्मच नीबू का रस

bullet

चौथाई कप शक्कर

bullet

आधा कप पानी

bullet

६ छोटे पेपर कप

bullet

६ आइस्क्रीम वाली स्टिक

बनाने की विधि-

bullet

आधा कप पानी में चौथाई कप शक्कर घोलें। आवश्यकतानुसार थोड़ा गरम कर लें, इससे शक्कर जल्दी पिघल जाती है।

bullet

आम को धो लें। अब इसका छिलका हटाकर इसे टुकड़ों में काट लें।

bullet

अब मिक्सी में आम के टुकड़े, नीबू का रस, शक्कर का सिरप और आम लें। सभी सामग्री को अच्छी तरह पीस लें। यह मिश्रण एकदम बारीक पिसा होना चाहिये। एक बार चख कर देखें कि खट्टा मीठा बराबर है नहीं तो स्वादानुसार ठीक करें।

bullet

अब इस मिश्रण को ६ पेपर कप में डालें।

bullet

पेपर कप को ऊपर से अल्यूमिनियम फॉयल से ढक दें।

bullet

आहिस्ता से चाकू से अल्यूमिनियम फॉयल के बीच में एक छोटा सा कट लगाएँ जिससे कि स्टिक अंदर जा सके।

bullet

अब इसमें धीरे से स्टिक डालें। सभी कपों को फ्रीजर में रखें। इन कपों को मफिन ट्रे में या फिर बड़ी प्लेट में सेट करके भी फ्रीजर में रख सकते हैं। आम की इस चुस्की को ठीक से जमने में लगभग ६ घंटे लगते हैं।

bullet

परोसते समय आहिस्ता से पेपर कप को फाड़ कर हटा दें। लीजिए ठंडी ठंडी आम की चुस्की तैयार है।

टिप्पणी-

bullet

आप इसी प्रकार अलग अलग फलों के स्वाद की चुस्की बना सकते हैं।

bullet

पार्टी के लिये अगर आप आम की चुस्की बना रहे हैं तो एक गहरे बर्तन में बरफ के टुकड़ों के ऊपर इसे सजाकर परोसें।

१ मई २०१७

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।