मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- दाल


दाल पँचरतन


लगभग ६ से ८ लोगों के लिये

 

 

 

सामग्र-

  • ५० ग्राम छिलके वाली मूँग की दाल
  • ५० ग्राम मसूर की दाल
  • ५० ग्राम चने की दाल
  • ५० ग्राम उड़द की दाल
  • ५० ग्राम अरहर या तुअर दाल
  • एक बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ।
  • एक बड़ा टमाटर बारीक कटा हुआ।
  • ४ बड़े चम्मच देसी घी
  • आधा छोटा चम्मच जीरा
  • चुटकीभर हल्दी
  • चुटकी भर हींग
  • लाल मिर्च, चाट मसाला, नीबू और नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया बारीक कटा हुआ।

बनाने की विधि-

  • सारी दालों को लगभग दो घंटे के लिये गरम पानी में भिगोएँ।
  • इन्हें मिलाकर प्रेशर कुकर में नमक, हल्दी और डेढ़ कटोरी पानी के साथ तीन सीटी देने तक पकाएँ। तुरंत प्रेशर कुकर न खोलें।
  • कढ़ाई में घी गर्म करें और जीरा, हींग का छौंक लगाकर प्याज डाल दें।
  • प्याज गुलाबी सुनहरी हो जाने पर टमाटर और थोड़ा सा नमक डालकर ढँक दें और आँच धीमी कर दें।
  • टमाटर गल जाने पर दाल डालें, चाट मसाला मिलाएँ और हरे धनिये से सजाकर परोसें।
टिप्पणी- इस दाल में साबुत गरम मसाले का छौंक अच्छा लगता है। इसके लिये दो बड़ी इलायची दो पत्ते तेजपात, दस काली मिर्च और पाँच लौंग जीरे के साथ घी में डालें। यह छौंक अन्य दालों में भी डाला जा सकता है।

२३ अप्रैल २०१२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।