मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- अवन में पकाएँ

- शुचि  

ओट अखरोट और किशमिश कुकी  


 सामग्री- ( ३६-४० छोटी कुकी के लिये के लिये)

bullet मक्खन आधा कप, शक्कर १ कप, गेहूँ का आटा १ कप, ओट १ कप
bullet वेनिला एसेन्स आधा छोटा चम्मच, सफेद सिरका १ बड़ा चम्मच, बेकिंग पाउडर सवा छोटा चम्मच, बेकिंग सोडा आधा छोटा चम्मच, नमक २ चुटकी।
bullet किशमिश एक तिहाई कप, अखरोट, बारीक कटे एक तिहाई कप।

बनाने की विधि

bullet

ओवेन को ३५०°F पर गरम करें।

bullet

गेहूँ के आटा बेकिंग पाउडर , बेकिंग सोडा और नमक एक साथ मिलाकर २ बार अच्छी तरह छान लें।

bullet

दूसरे कटोरे में पिसी शक्कर और मक्खन लें। मक्खन न एकदम कड़ा हो और न ही पिघला हुआ। मक्खन और शक्कर को चम्मच से एक दिशा में अच्छी तरह फेट लें। ऐसा करें से मक्खन एकदम हल्का हो जाएगा। याद रखें कि फेटने का काम हमेशा एक ही दिशा में करें।

bullet

वनीला एसेंस और सफेद सिरका डालें। अच्छी तरह मिलाएँ।

bullet

आटे के मिश्रण को मक्खन और शक्कर के मिश्रण में डालें और हल्के से मिलाएँ। अब इसमें चपटी जई, कटे अखरोट और किशमिश डालें और आटा गूथे।

bullet

यह मिश्रण न तो अधिक कड़ा हो न ही अधिक मुलायम। अगर यह बहुत ज़्यादा बिखर रहा है तो इसमें १ बड़ा चम्मच पानी मिला सकते हैं।

bullet

इस आटे से छोटी छोटी लोई बनाए। हथेली पर रख कर चिकना करें और फिर हल्के हाथ से दबा कर चपटा करें।

bullet

इन कुकी को कुकी-ट्रे में रखें। ध्यान रखें कि दो कुकी के बीच में थोड़ा स्थान हो। जिससे बेक होने के समय बढ़ने के लिए हर कुकी के पास उपयुक्त स्थान रहे।

bullet

कुकी ट्रे को पहले से गर्म करे ओवेन में रखें और इसे लगभग २० मिनट के लिए बेक करें।

bullet

कुकी को थोड़ी देर जाली पर रखें जिससे ये ठंडी हो जाएँ। ठंडा ही परोसें।

bullet

कुकी को एयरटाइट कंटेनर में रखें। ये कुकी २-३ हफ्तों तक फ्रिज के बिना रख कर खाई जा सकती हैं।

टिप्पणी-

bullet स्वादानुसार कोई और मेवा भी इस कुकी में डाली जा सकती हैं।

२२ दिसंबर २०१४

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।