मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- अवन में पकाएँ

- शुचि की रसोई से  

बेक्ड मठरी  


 सामग्री-
(२६-३० दिल के आकार की मठरी के लिये)

  • गेहूँ का आटा १ कप, मैदा आधा कप, सूजी २ बड़ा चम्मच।

  • नमक स्वादानुसार, अजवाइन १ छोटा चम्मच, कलौंजी २ चुटकी (वैकल्पिक)।

  • तेल /घी ५ बड़े चम्मच

  • पानी आटा कप गूथने के लिये।

बनाने की विधि-
bullet ओवेन को ३५०°फा. पर गरम करें। परात में गेहूँ का आटा, मैदा, सूजी, तेल, नमक, कलौंजी, और अजवाइन लें। इस सारी सामग्री को आपस में मिलाकर दोनों हथेलियों के बीच अच्छी तरह मलिये जिससे मिश्रण में गुठलियाँ न रहें।
bullet थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए कड़ा आटा गूँथ लें। इसे गीले कपड़े से ढककर १०-१५ मिनट के लिये रख दें।
bullet गुँथे हुए आटे को ४ बराबर हिस्से में बाँटे और तेल/ घी की मदद से लोई को चिकना करें।
bullet तेल की मदद से लगभग ५ इंच की गोल मठरी बेलें, अपनी पसंद के आकार के साँचे से मठरी को काटें और एक काँटे की मदद से मठरी को दोनों तरफ से गोदकर बेकिंग ट्रे में रख दें।
bullet बेकिंग ट्रे पहले से गर्म किए ओवेन में रखें और इसे लगभग १५ मिनट के लिये बेक करें। १५ मिनट बाद मठरी को पलट दें और दूसरी तरफ से भी १५ मिनट के लिये बेक करें।
bullet बाहर निकालकर ठंडा करें और मठरी को ठंडा करके ही परोसें।
bullet मठरियों को कभी भी चाय के साथ परोसें ये बहुत स्वादिष्ट लगती हैं। मठरी को नींबू या मिर्च के अचार के साथ परोसने की परंपरा है।

टिप्पणी-

bullet

इन स्वादिष्ट मठरियों को पारंपरिक तरीके से तला भी जा सकता है।

bullet

इन्हें ठंडा होने के बाद हवाबंद डिब्बे में २-३ दिन तक रख सकते हैं।

bullet

मठरियों को पापड़ी चाट में पापड़ी के की तरह भी प्रयोग किया जा सकता है।

१ फरवरी २०१६

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।