फुलवारी

<

वाटर पार्क

>

छुट्टियों में हम वाटर पार्क गए। वाटर पार्क मनोरंजक है। बहुत मजा आया।
देखो! देखो! मैं कितनी बड़ी मछली की सवारी कर रही हूँ। डर गए न?
यह सचमुच की मछली नहीं है। यह तो एक बड़ा सा गुब्बारा है। इस पर सवारी कर सकते हैं। ऊपर चढ़कर नीचे कूद भी सकते हैं। पीछे एक सीढ़ी है ऊपर चढ़ने के लिये। चढ़कर ऊपर बैठ सकते हैं। मछली नरम नरम है और ठंडी भी। वह पानी में ऊपर नीचे भी होती है। फिर सवारी करने से मन भर जाए तो सीढ़ी से नीचे आ सकते हैं। लेकिन पानी में कूदना आता है तो फचाक् से कुद्दी भी मार सकते हैं।

मुझे अभी पानी में कूदना नहीं आता है। शायद अगले साल तक सीख जाऊँगी। वाटर पार्क में पानी और मछली के सिवा हरे भरे पेड़ भी मुझे अच्छे लगते हैं।

- पूर्णिमा वर्मन

१५ अप्रैल २०१३  

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।