मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


फुलवारी

सितारों का संसार

मंगल

प्रिय दोस्तों,
आज मैं तुम्हें मंगल ग्रह के बारे में जानकारी दूँगी। सौर मंडल में मंगल ग्रह सूरज से सातवें स्थान पर है। इसका परिक्रमा पथ सूरज से २२७,९४०,००० किलोमीटर की दूरी पर है। मंगल ग्रह छ: हज़ार सात सौ चौरानवे (६,७९४) किलोमीटर चौड़ा है।

चाँद की तरह मंगल ग्रह के दक्षिणी गोलार्ध में उच्चभूमि है और गोलार्ध में मैदान हैं। इस ग्रह के भीतरी भाग में एक हज़ार सात सौ (१७००) किलोमीटर रेडियस का कोर है, पिघला पथरीला मैन्टल और पतला भूपृष्ठ है। दक्षिणी गोलार्ध में, यह भूपृष्ठ अस्सी (८०) किलोमीटर मोटा है लेकिन उत्तरी गोलार्ध में केवल पैंतीस (३५) किलोमीटर मोटा है। मंगल ग्रह का महीन वायुमण्डल ९५.३% कार्बन डाईऑक्साइड, २.७% नाइट्रोजन, १.६ आरगोन, ०.१५ % ऑक्सीजन और ०.०३% पानी से बना है।

दोस्तों तुम्हें पता है मंगल ग्रह को युद्ध का भगवान भी कहते हैं। इसे ये नाम अपने लाल रंग के कारण मिला। मंगल ग्रह को कभी-कभी 'लाल ग्रह' भी कहा जाता है। मार्च महीने का नाम भी मंगल ग्रह से लिया गया है।

मंगल ग्रह के दो उपग्रह है : फोबोस और डीमोस। फोबोस मंगल ग्रह के मध्यबिन्दु से नौ हज़ार (९०००) किलोमीटर के फासले पर है और डीमोस तेईस हज़ार (२३,०००) किलोमीटर की दूरी पर। फोबोस का रेडियस ग्यारह किलोमीटर है और डीमोस का छ: किलोमीटर।

आशा है तुम्हें मंगल ग्रह के बारे में जानकर मज़ा आया होगा। यदि इस ग्रह के बारे में तुम्हें कोई भी सवाल पूछना हो तो मुझे ऊपर लिखे पते पर ई-मेल कर सकते हो।

ठीक से पढ़ाई करना और अपना ख़याल रखना।
ढेर से प्यार के साथ,
तुम्हारी,
गुल्लू दीदी

१ अक्तूबर २००३

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।